{"_id":"608abe538ebc3ea1772d746d","slug":"skoda-fabia-interior-design-sketches-revealed-more-space-inside-new-skoda-fabia-2021-interior","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई Skoda Fabia: कंपनी ने जारी किया स्केच, पहली बार दिखाई इंटीरियर की झलक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Skoda Fabia: कंपनी ने जारी किया स्केच, पहली बार दिखाई इंटीरियर की झलक
Thu, 29 Apr 2021 07:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:40 PM IST
सार
स्कोडा फैबिया की चौथी पीढ़ी का ग्लोबल प्रीमियर मई की शुरुआत में होने वाला है, लेकिन चेक ब्रांड ने एक स्केच के जरिए इसके इंटीरियर की पहली झलक पेश की है जिससे इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
Skoda Fabia Sketch
- फोटो : Skoda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Skoda Fabia Sketch Revealed: चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda (स्कोडा) ने अपनी चौथी पीढ़ी के Skoda Fabia (स्कोडा फैबिया) के इंटीरियर की पहली झलक दिखाई है। कंपनी अपनी इस कार का मई की शुरुआत में ग्लोबल प्रीमियर करेगी।
विज्ञापन
मिला नया प्लेटफॉर्म
फॉक्सवैगन समूह से लिए गए MQB-A0 मॉड्यूलर ट्रांसवर्स प्लेफॉर्म पर आधारित है। ऐसे में नई स्कोडा फैबिया चालक को और भी ज्यादा जगह और टेक्नोलॉजी मुहैया कराएगी, जो इन दिनों ज्यादातर प्रीमियम कारों में देखी जाती हैं। नए प्लेटफॉर्म के कारण इस कार का बूट स्पेस 50 लीटर तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलेगा ज्यादा स्पेस
हालांकि स्कोडा फैबिया की चौथी पीढ़ी का ग्लोबल प्रीमियर मई की शुरुआत में होने वाला है, लेकिन चेक ब्रांड ने एक स्केच के जरिए इसके इंटीरियर की पहली झलक पेश की है जिससे इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आई है।
कंपनी के जारी किए नए स्केच से पता चलता है कि नई फैबिया पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी। इसकी वजह से इसके इंटीरियर में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इसके सेंटर में फ्री-स्टैंडिंग डिस्प्ले वाला नया इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है जो बेहद आकर्षक लग रहा है।

आकर्षक फीचर्स
स्कोडा फैबिया के स्केच पर नजर डालें तो पता चलता है कि दाईं और बाईं तरफ दिए गए बड़े गोल एयर आउटलेट और सेंटर कंसोल पर दिए गए कलर एक्सेंट बिल्कुल नए हैं। इसके साथ ही डोर हैंडल पर नए डिजाइन वाली क्रोम प्लेटेड लाइंस दी गई हैं।
स्कोडा फैबिया 2022 के इंटीरियर में बड़ा फ्रीस्टैंडिंग डिस्प्ले काफी हद तक स्कोडा कुशाक एसयूवी के केबिन की याद दिला सकता है। वहीं इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य फीचर्स का इस्तेमाल स्क्रीन पर टच कंट्रोल के जरिए किया जा सकेगा।

इंजन और लॉन्चिंग
चौथी जेनरेशन फैबिया को तीन पेट्रोल इंजनों 1.0 लीटर एमपीआई (MPI), 1.0 लीटर टीएसआई(TSI) और 1.5 लीटर टीएसआई(TSI) इंजनों के साथ उतारा जाएगा। यह तीनों इंजन अलग-अलग पावर आउटपुट जेनरेट करेंगे।
बता दें कि स्कोडा भारत में अब फैबिया की बिक्री नहीं करती है। और नए अवतार में पेश की गई फैबिया भारतीय बाजार का रुख करेगी इसकी संभावना नहीं के बराबर है। हालांकि, स्कोडा ने बीते महीने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी Kushaq को पेश किया था, जिसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।