{"_id":"610bc9478629b75fef1b26ee","slug":"simple-one-electric-scooter-will-be-launched-in-13-states-across-the-country-in-the-first-phase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Simple One Electric Scooter : 240 किमी चलने वाला यह ई-स्कूटर पहले इन 13 राज्यों में मिलेगा, 15 अगस्त को है लॉन्चिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Simple One Electric Scooter : 240 किमी चलने वाला यह ई-स्कूटर पहले इन 13 राज्यों में मिलेगा, 15 अगस्त को है लॉन्चिंग
Thu, 05 Aug 2021 05:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:18 PM IST
सार
बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने एलान किया है कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) पहले चरण में देश भर के 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple One
विस्तार
Simple One Electric Scooter Launch in these Cities : बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने एलान किया है कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) पहले चरण में देश भर के 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को बंगलूरू में एक इवेंट में लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने कहा है कि सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के दिन ही इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी।
पहले चरण में जिन राज्यों में Simple One ई-स्कूटर लॉन्च किया जाएगा उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं। सिंपल एनर्जी ने कहा है कि उसने इन राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स (अनुभव केंद्रों) के लिए जगहों को चुन लिया है, ताकि जल्द ही इसका विस्तार किया जा सके। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में पूरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की है।
विज्ञापन
पहले चरण में जिन राज्यों में Simple One ई-स्कूटर लॉन्च किया जाएगा उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं। सिंपल एनर्जी ने कहा है कि उसने इन राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स (अनुभव केंद्रों) के लिए जगहों को चुन लिया है, ताकि जल्द ही इसका विस्तार किया जा सके। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में पूरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की है।
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
इससे पहले, ईवी निर्माता ने शुरुआती चरण में सिर्फ तीन शहरों - बंगलूरू, चेन्नई और हैदराबाद में अपने ई-स्कूटर को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि, तमिलनाडु के होसुर स्थित अपने अत्याधुनिक प्लांट के तेजी से विकास के साथ, कंपनी पहले चरण में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने का निर्णय लिया है। सिंपल एनर्जी के इस प्लांट में शुरुआत में 10 लाख वाहनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता है।
सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ, सुहास राजकुमार ने कहा, "हमें ईवी को बुक करने के लिए देश भर के कई शहरों से बहुत सारे अनुरोध मिल रहे हैं। कंपनी ने इन अनुरोधों को पूरा करने और चरण 1 योजना को शुरू करने की आवश्यकता महसूस की।"
सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ, सुहास राजकुमार ने कहा, "हमें ईवी को बुक करने के लिए देश भर के कई शहरों से बहुत सारे अनुरोध मिल रहे हैं। कंपनी ने इन अनुरोधों को पूरा करने और चरण 1 योजना को शुरू करने की आवश्यकता महसूस की।"
विज्ञापन
बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने भी घोषणा की है कि वह अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। भारत में इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देंगे। लेकिन इनमें से सिंपल वन एक हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जहां फुल चार्ज में 150 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है, वहीं सिंपल वन इलेक्ट्रीक स्कूटर के बारे में कहा जा रहा है कि यह फुल चार्जिंग के बाद 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसे में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंपल वन से जबरदस्त टक्कर मिल सकती है।
बैटरी और टॉप स्पीड
अब तक इस स्कूटर को मार्क II कोडनेम से जाना जाता था। लेकिन भारतीय बाजार के लिए सिंपल एनर्जी के आने वाले नए स्कूटर का नाम Simple One रखा है। Simple One Electric Scooter को भारत में कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। सिंपल वन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक लंबी दूरी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप-स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि अनुसार, Simple One सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 4.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो 9.4 hp का पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
240 किमी की ड्राइविंग रेंज
यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450एक्स, बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब और Ola के आने वाले नए स्कूटर से होगा। सिंपल वन स्कूटर के साथ फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मिलेगा। हालांकि इस स्कूटर को सामान्य घरेलू सॉकेट से ही चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग सिस्टम के जरिए इसे सिर्फ 20 मिनट में 50 फीसदी और 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं फुल चार्जिंग में करीब 1 घंटा 5 मिनट का समय लगेगा। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी इस स्कूटर के लॉन्च के बाद ही सामने आ सकेगी।
कितनी होगी कीमत
कारखाने का पहला चरण 2 लाख वर्ग फुट में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट तक होगी। कंपनी शुरुआत में कम से कम 1,000 नौकरियां भी उपलब्ध कराएगी। जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। कीमत की बात करें तो, सिंपल एनर्जी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी प्रतिद्वंद्वी कीमत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्कूटर को 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है।