फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   simple one electric scooter booking online simple one booking amount Simple One can be pre-booked at Rs 1947 on 15th August 2021

Simple One : फुल चार्ज में 240 किमी चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 15 अगस्त को हो रही है शुरू, 1947 रुपये में करें बुक

Sat, 14 Aug 2021 11:26 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

बंगलूरू स्थित ईवी निर्माता Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) के लिए प्री-बुकिंग राशि का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
simple one electric scooter booking online simple one booking amount Simple One can be pre-booked at Rs 1947 on 15th August 2021
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

विस्तार

Simple One Electric Scooter Bookings Detail : बंगलूरू स्थित ईवी निर्माता Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) के लिए प्री-बुकिंग राशि का एलान कर दिया है। सिंपल वन को 15 अगस्त के दिन 1,947 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि प्री-बुकिंग शाम 5 बजे से शुरू होगी और वाहन को कंपनी की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। प्री-बुकिंग की राशि रिफंडेबल है यानी बुकिंग कैंसल करने पर कंपनी ग्राहक को पूरे पैसे वापस कर देगी। स्कूटर का उत्पादन शुरू होने पर प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि प्री-बुकिंग के लिए 1947 रुपये की राशि का चुनाव स्वतंत्रता वर्ष को समर्पित करने के लिए किया गया है। भारतीय ग्राहकों के लिए कस्टम-बिल्ड बैटरी पैक के साथ यह स्कूटर पहले चरण में 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी तमिलनाडु के होसुर में 2 लाख वर्ग फुट में संयंत्र स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

 

simple one electric scooter booking online simple one booking amount Simple One can be pre-booked at Rs 1947 on 15th August 2021
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple One
इसके अलावा, सिंपल एनर्जी ने स्कूटर के लिए पोर्टेबल बैटरी पैक के बारे में भी जानकारी साझा की। बैटरी पैक ग्रे रंग का है और उसका वजन 6 किलो से ज्यादा है। यह बैटरी पैक भारतीय ग्राहकों के लिए खास तौर पर बनाई गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए आसानी से घर ले जाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंपल लूप चार्जर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 सेकेंड में इतना चार्ज कर सकता है कि वह 2.5 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लगाने का काम 15 अगस्त को कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) के लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। 
 

सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ, सुहास राजकुमार ने कहा, "सिंपल वन के जरिए हम ईवी उद्योग में एक बेंचमार्क बनाने की उम्मीद करते हैं। 15 अगस्त हमारे लिए भी एक ऐतिहासिक दिन है। हम आगे एक इलेक्ट्रिफाइंग साल की आशा करते हैं।"

अपने प्रमुख ई-स्कूटर के लॉन्च से पहले, कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि यह 30 लीटर की बूट क्षमता के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट में यह सबसे बड़ा होगा। पहले चरण में, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित देश भर के 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। सिंपल एनर्जी ने कहा है कि उसने इन राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स (अनुभव केंद्रों) के लिए जगहों को चुन लिया है, ताकि जल्द ही इसका विस्तार किया जा सके। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में पूरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की है।
 
विज्ञापन

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने भी घोषणा की है कि वह अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। भारत में इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देंगे। लेकिन इनमें से सिंपल वन एक हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जहां फुल चार्ज में 150 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है, वहीं सिंपल वन इलेक्ट्रीक स्कूटर के बारे में कहा जा रहा है कि यह फुल चार्जिंग के बाद 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसे में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंपल वन से जबरदस्त टक्कर मिल सकती है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450एक्स, बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब से होगा।

कारखाने का पहला चरण 2 लाख वर्ग फुट में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट तक होगी। कंपनी शुरुआत में कम से कम 1,000 नौकरियां भी उपलब्ध कराएगी। जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। कीमत की बात करें तो, सिंपल एनर्जी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी प्रतिद्वंद्वी कीमत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्कूटर को 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed