फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   SIAM suggested 5 percent GST and 30 percent tax deduction for electric vehicles

इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिले 5 फीसदी GST और 30 फीसदी आयकर छूट : सियाम

Tue, 26 Dec 2017 12:21 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
SIAM suggested 5 percent GST and 30 percent tax deduction for electric vehicles
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए ऑटोमोबाइल उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने ऐसे वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पांच फीसदी की छूट देने का सुझाव दिया है। इसके अलावा, उसने यह भी सुझाव दिया है कि जो लोग बैंक से ऋण लिए बिना ईवी खरीदेंगे उन्हें आयकर में वाहन की कीमत का 30 फीसदी की एकमुश्त छूट का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


पढ़ें: 7.33 लाख रुपए की कार को बना दिया Ferrari जैसा, RTO ने कर दी सीज
विज्ञापन


सरकार को सौंपे गए श्वेत पत्र में सियाम ने ईवी के लिए रोड टैक्स से छूट देने पर विचार करने को कहा है, साथ ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने के लिए बहुआयामी, सेगमेंट तथा ग्राहकों के अनुकूल नीति बनाने की बात कही है।  सियाम ने कहा कि नीति का उद्देश्य ई-व्हीकल को सस्ता करना और व्यवहार्यता की खाई को पाटकर इसे स्वीकार्य बनाने के साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो, घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिले तथा लोगों में जागरूकता पैदा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेत पत्र के मुताबिक, मांग प्रोत्साहन या नकद सब्सिडी प्रक्रिया शुरू करने के लिए अल्पकालिक उपाय हो सकते हैं। हालांकि कर में छूट तथा अन्य वित्तीय व गैर वित्तीय उपाय दीर्घकालिक तौर पर मददगार साबित हो सकते हैं और इसका बड़ा असर होगा तथा पहुंच भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed