{"_id":"60c338b48ebc3e5aa524ec91","slug":"siam-auto-sales-report-siam-report-may-2021-passenger-vehicles-wholesales-down-to-66-percent-in-may-amid-second-wave-of-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की मार: मई में यात्री वाहनों की बिक्री में 66 फीसदी की गिरावट, सियाम ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोविड-19 की मार: मई में यात्री वाहनों की बिक्री में 66 फीसदी की गिरावट, सियाम ने जारी किए आंकड़े
Fri, 11 Jun 2021 03:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 11 Jun 2021 03:49 PM IST
सार
सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में मई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया था। जिससे वाहनों की थोक बिक्री में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल सेक्टर
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना महामारी का असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर साफ देखा जा सकता है। वाहन उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) (सियाम) ने शुक्रवार को मई महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट में वाहन उद्योग की बदहाली का पता चलता है। सियाम ने बताया है कि भारत में मई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया था। जिससे वाहनों की थोक बिक्री में भारी गिरावट आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मई महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 88,045 यूनिट्स रह गई। अप्रैल महीने की तुलना में इसमें 66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल के महीने में यात्री वाहनों की 2,61,633 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मई में यात्री कारों की बिक्री में 70.5 फीसदी की गिरावट के साथ 41,536 यूनिट्स रह गई और यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 58.5 फीसदी की गिरावट के साथ 45,158 यूनिट्स रह गई।

Two Wheeler
- फोटो : For Representation Only
इस साल मई में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 52.5 फीसदी घटकर 410,757 यूनिट्स रह गई। क्योंकि इस बार संक्रमण ग्रामीण इलाकों में भी फैल गया। इसके साथ ही शादी के मौसम में ग्राहकों की खरीदारी की भावना पर भारी असर पड़ा। मोटरसाइकिलों की डिस्पैच 55.7 फीसदी गिरकर 2,95,297 यूनिट्स रह गई, जबकि स्कूटरों की बिक्री 83.6 फीसदी घटकर 50,394 यूनिट्स रह गई।
वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी और सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करने के कारण पिछले कुछ महीनों में दोपहिया वाहनों, खासतौर पर एंट्री-लेवल सेगमेंट, की मांग में कमी आई है। अप्रैल में तिपहिया वाहनों की 13,728 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में मई में बिक्री 91 फीसदी घटकर 1,251 यूनिट्स रह गई।
सियाम ने मई के लिए कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की थोक बिक्री के आंकड़ें साझा नहीं किए। पिछले महीने सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 65 फीसदी घटकर 4,42,013 यूनिट्स रही, जो इस साल अप्रैल में 12,70,458 यूनिट्स थी।

Auto Industry
- फोटो : PTI
बिक्री के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि कई राज्यों में मई में ज्यादातर समय में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ था। इस तरह मई के महीने के दौरान कुल बिक्री और उत्पादन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा, "कई सदस्यों (ऑटो कंपनियों) ने चिकित्सा उद्देश्यों के लिए औद्योगिक इस्तेमाल से ऑक्सीजन को हटाने के लिए अपने प्रोडक्शन प्लांट्स को भी बंद कर दिया था।"
मई महीने के ये आंकड़े फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए खुदरा बिक्री के आंकड़ों के अनुरूप हैं। फाडा ने मई महीने के लिए मासिक वाहन खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के आंकड़ों की तुलना में पिछले महीने बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट आई, जिसमें यात्री वाहनों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यात्री वाहनों की शोरूम बिक्री 59 फीसदी घटकर 85,733 इकाई रह गई, जबकि मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री 52.5 फीसदी घटकर 4,10,757 यूनिट्स रह गई।