फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   sbi offers attractive offers on tata nexon car tata motors sbi car loan tata nexon offers

Tata Nexon कार खरीदने पर SBI की शानदार स्कीम, जानें कैसे मिलेगा कम ब्याज पर कार लोन

Mon, 03 Aug 2020 08:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 08:45 PM IST
सार

  • टाटा मोटर्स की Nexon कार खरीदने पर SBI आकर्षक ऑफर ले कर आया है।
  • भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को इस ऑफर के तहत Tata Nexon कार खरीदने पर 3,000 रुपये तक की एसेसरीज मुफ्त देगा। 
  • कई एसेसरीज पर छूट के साथ ही कार लोन पर आकर्षक ब्याज दर का लाभ उठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
sbi offers attractive offers on tata nexon car tata motors sbi car loan tata nexon offers
Tata Nexon Facelift - फोटो : For Reference Only

विस्तार

कोरोना काल में व्यक्तिगत स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग महामारी से बचाव का बहुत जरूरी आयाम है। इसे देखते हुए एक बार फिर गाड़ियों की मांग में तेजी आ सकती है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर्स ला रही हैं। ऐसे में देश का सबसे बड़ा बैंक State Bank of India (SBI) (भारतीय स्टेट बैंक) अपने ग्राहकों को कार खरीदने पर विशेष ऑफर दे रहा है।
विज्ञापन

Tata Motors (टाटा मोटर्स) की कार खरीदने पर SBI आकर्षक ऑफर ले कर आया है। इस ऑफर के तहत Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन) कार खरीदने पर कई एसेसरीज पर छूट के साथ ही कार लोन पर आकर्षक ब्याज दर का लाभ उठाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार एसेसरीज मुफ्त
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को इस ऑफर के तहत Tata Nexon कार खरीदने पर 3,000 रुपये तक की एसेसरीज मुफ्त देगा। सबसे खास बात यह है कि ग्राहकों को नेक्सन कार खरीदने पर बैंक सिर्फ 7.50 फीसदी की ब्याज दर पर Auto loan (ऑटो लोन) दे रही है। बता दें कि एसबीआई से ऑटो लोन लेने पर ग्राहकों को 7.75 से 8.10 फीसदी तक के ब्याज दर पर लोन मिलता है। यानी टाटा नेक्सन की खरीद पर 0.25 फीसदी कम ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा सस्ता कार लोन
एसबीआई के ग्राहकों को Tata Nexon कार की बुकिंग के लिए अपने स्मार्टफोन पर एसबीआई का YONO App (योनो एप) इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद योनो एप पर ग्राहक को पंजीकरण करना पड़ेगा। अगर आप एसबीआई की इंटरनेट बैंकिग का इस्तेमाल करते हैं, तो यूजर नेम, पासवर्ड और रेफरल कोड डालकर जमा करना पड़ेगा। इस तरह ग्राहक का पंजीकरण पूरा हो जाएगा। लेकिन अगर एसबीआई ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में ग्राहक को अपने एटीएम कार्ड की डिटेल्स दर्ज करनी होगी। अगर ग्राहक एसबीआई का एटीएम कार्ड भी इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने बैंक के ब्रांच जाकर संपर्क करना होगा तभी योनो एप का फायदा उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed