{"_id":"5f9976088ebc3eb8670beee1","slug":"russian-youtuber-sets-his-mercedes-amg-gt-63-s-on-fire-which-cost-160000-watch-viral-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में 1.19 करोड़ रुपये महंगी कार को लगा दी आग, लोग पूछ रहे कारण, देखें Viral Video","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गुस्से में 1.19 करोड़ रुपये महंगी कार को लगा दी आग, लोग पूछ रहे कारण, देखें Viral Video
Wed, 28 Oct 2020 07:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
रूसी Youtuber ने 1.19 करोड़ रुपये की कार को गुस्से में आग लगा दिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर आप सुनते होंगे कि गुस्सा करने से केवल खुद का नुकसान होता है। लेकिन नुकसान कितना बड़ा हो सकता है, यह अलग-अलग व्यक्ति के गुस्सा करने पर निर्भर करता है। दरअसल हम यह बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एक रूसी YouTuber ने गुस्से में आकर अपनी मर्सिडीज कार को आग लगा दी। YouTuber ने अपनी कार को आग लगाने का 7 मिनट लंबा वीडियो भी बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मिखाइल लिट्विन नाम का यह रूसी यूट्यूबर वीडियो में अपनी Mercedes-AMG GT 63 S को आग लगाते हुए दिख रहा है। इस कार की कीमत 1,61,200 यूएस डॉलर है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब एक करोड़ 19 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Motor1 की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी व्लॉगर ने अपनी पसंद की Mercedes-AMG GT 63 S को कंपनी के डीलरशिप्स से खरीदा था, लेकिन इस कार में पिछले काफी समय से परेशानी आ रही थी। मिखाइल ने अपनी इस कार को पांच बार मरम्मत के लिए भी भेजा, लेकिन कार में आई खराबी ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद गुस्से में आकर बार मिखाइल ने अपनी कार को आग लगा दी।
इस वीडियो को अकेले Youtube पर ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। जो भी यह वीडियो देख रहा है वह हैरान हो रहा है। हालांकि, इतने बड़े नुकसान का नतीजा अब यह है कि इस वीडियो की लोकप्रियता लगातार बढ़ते जा रही है।
इस वीडियो को अकेले Youtube पर ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। जो भी यह वीडियो देख रहा है वह हैरान हो रहा है। हालांकि, इतने बड़े नुकसान का नतीजा अब यह है कि इस वीडियो की लोकप्रियता लगातार बढ़ते जा रही है।
Mercedes पूरी दुनिया में अपनी प्रीमियम कारों के लिए पहचानी जाती है। ऐसे में यह वीडियों कंपनी की छवि को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, जहां लोग कंपनी की गाड़ियों को लेकर अपने खराब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक बयान या ट्वीट नहीं आया है।