{"_id":"616176438ebc3e1dde76f335","slug":"royal-enfield-upcoming-bikes-2021-royal-enfield-bike-new-model-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield: दिवाली पर नई बाइक लेने की बना रहे हैं योजना? जल्द लॉन्च होंगी रॉयल एनफील्ड की ये तीन मोटरसाइकिलें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield: दिवाली पर नई बाइक लेने की बना रहे हैं योजना? जल्द लॉन्च होंगी रॉयल एनफील्ड की ये तीन मोटरसाइकिलें
Sat, 09 Oct 2021 04:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:30 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Classic 350 का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। जिसके बाद अब कंपनी कुछ अन्य प्रमुख योजनाएं हैं जिनमें कई नई मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
विज्ञापन
Royal Enfield Bike
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Royal Enfield Upcoming Bikes : त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद रहती है जिससे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को रफ्तार मिल सकेगी। आने वाले त्योहारी सीजन के लिए कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भी पीछे नहीं रहने वाली। रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Classic 350 का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। जिसके बाद अब कंपनी की कुछ अन्य प्रमुख योजनाएं हैं जिनमें कई नई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। यहां हम आपको बात रहे हैं Royal Enfield की आनेवाली मोटरसाइकिलों के बारे में, जो अगले कुछ महीनों में भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
Scram 411
कंपनी अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल Royal Enfield Himalayan के थोड़ा और रोड-ओरिएंटेड वर्जन पर काम कर रही है। नया वर्जन रोजमर्रा की आवाजाही को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इस बाइक की लगातार टेस्टिंग जारी है। हाल के दिनों में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी इस नई बाइक को अगले नए हफ्तों में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। स्पाय तस्वीरों में इस मॉडल का एक्सटीरियर डिजाइन पहले ही लीक हो चुका है। इसमें हिमालयन के जैसा ही इंजन और चेसिस दिया गया। लेकिन इसमें अलग तरह के पहिये देखने को मिलेंगे। बाइक से जुड़ी ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

650 Twins Anniversary Edition
Royal Enfield Concept
- फोटो : Royal Enfield (For Representation Only)
रॉयल एनफील्ड की 120वीं वर्षगांठ साल 2021 में ही पड़ रही है। इस मौके पर चेन्नई स्थित मोटरसाइकिल निर्माता Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) और Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) मोटरसाइकिलों के लिए कुछ स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम को लॉन्च कर सकती है। इन मॉडलों की कीमत पहले से मौजूद बाइक्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Royal Enfield Cruiser 650 (Shotgun)
Royal Enfield Bikes New Model
- फोटो : For Reference Only
रॉयल एनफील्ड एक नई क्रूजर बाइक भी लाने की तैयारी में है, जो 650सीसी पैरलल ट्विन इंजन पर आधारित होगी। इस बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इस बाइक का नाम शॉटगन रखा जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस नाम का पेटेंट कराया है। इस बाइक की टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइक के लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई मोटरसाइकिल में गोल हेडलैम्प होंगे। इसके साथ इसमें हवा से बचाव के लिए बड़े वायजर, पतला ईंधन टैंक और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल GT 650) और Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) की तुलना में नई मोटरसाइकिल का व्हीलबेस लंबा हो सकता है। इसमें स्प्लिट सीट्स, ट्विन-पाइप एग्जॉस्ट सिस्टम, राउंड टेल-लैम्प्स और टर्न इंडिकेटर्स और चौड़े रियर फेंडर होंगे। इसमें फॉरवर्ड-सेट फुट पेग्स और एक चौड़ा हैंडलबार होगा। लॉन्च होने पर यह Kawasaki Vulcan S (कावासाकी वल्कन एस) जैसी बाइक को टक्कर देगी।