{"_id":"5f92e8a299153e2b955d5fa8","slug":"royal-enfield-riding-jackets-range-launched-know-price-and-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield ने लॉन्च की जैकेट्स की नई रेंज, हर मौसम में मिलेगा शानदार अनुभव, कीमत 4950 रुपये से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield ने लॉन्च की जैकेट्स की नई रेंज, हर मौसम में मिलेगा शानदार अनुभव, कीमत 4950 रुपये से शुरू
Fri, 23 Oct 2020 07:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 23 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Riding Jackets
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield Meteor 350 भारतीय बाजार में 6 नवंबर को लॉन्च होगी। हालांकि, उससे पहले कंपनी ने राइडिंग जैकेट के नए कलेक्शन को लॉन्च कर दिया है। ये सभी जैकेट्स CE सर्टिफाइड हैं। इन्हें इस तरह से बनाया गया है कि इनका इस्तेमाल अलग-अलग मौसम, हालातों और राइडिंग मोड्स में किया जा सकता है। इन जैकेट्स की कीमत 4,950 रुपये से शुरू हो रही है, जो 14,950 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
CE सर्टिफाइड के अलावा इन जैकेट्स में D30 और नॉक्स बॉडी आर्मर दिया गया है। इन्हें CE लेवल 1 और CE लेवल 2 रेटिंग्स दी गई हैं। रॉयल एनफील्ड का कहना है कि इन राइडिंग जैकेट्स का इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, एर्गोनॉमिक्स, टीयर स्ट्रेंथ, सीम स्ट्रेंथ, सहजता और डायमेंशन स्टेबिलिटी टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड जैकेट कलेक्शन: कीमतें
Royal Enfield Riding Jackets
- फोटो : Royal EnfieldRiding Jackets
सिटी/शॉर्ट राइड्स रेंज:
- Streetwind V2: 4950 रुपये
- Windfarer: 6950 रुपये
- Explorer V3: 8950 रुपये (CE सर्टिफाइड)
- Stormraider: 9950 रुपये (CE सर्टिफाइड)
- Sanders: 11950 रुपये (CE सर्टिफाइड)
- Khardung La V2: 12950 रुपये (CE सर्टिफाइड)
- Nirvik: 14950 रुपये (CE सर्टिफाइड)
Royal Enfield Meteor 350 भारत में 6 नवंबर को होगी लॉन्च
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Meteor 350 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च की घोषणा कर दी है। रॉयल एनफील्ड अपनी इस नई मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 6 नवंबर 2020 को लॉन्च करेगी। Royal Enfield 650 Twins के बाद से यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च है। यह बाइक नए प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसके अलावा इसमें नया इंजन दिया गया है।
रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 को कंपनी दुनिया के सभी बाजार में उतारेगी। माना जा रहा है कि यह Thunderbird 350 की जगह लेगी। लीक ब्राउचर के मुताबिक कंपनी इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें Fireball, Supernova और Stellar शामिल हैं। इसमें टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, ब्राइट कलर ऑप्शन्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और स्प्लिट सीट दी गई है।
माना जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड अपनी Meteor 350 को भारतीय बाजार में 1.5 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक के बीच में लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका Benelli Imperiale 400, Jawa 300 और हाल ही में लॉन्च हुई Honda H'Ness CB350 से कड़ा मुकाबला होगा।