फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Meteor spotted that may take place Classic and Thunderbird range

क्या भारत में बंद होने जा रही है Royal Enfield Classic और Thunderbird? वीडियो में दिखी नई बाइक

Fri, 21 Feb 2020 05:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 21 Feb 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor spotted that may take place Classic and Thunderbird range
Royal Enfield Meteor - फोटो : Dhabaswin KD: Youtube

Royal Enfield भारतीय बाजार में 300 सीसी सेगमेंट में सबसे बड़ी खिलाड़ी है। कंपनी इन दिनों अपनी BS6 कंप्लाइंट वाली बाइक्स को लॉन्च कर रही है। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से केवल BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में Royal Enfield अपने लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Royal Enfield Classic  और Thunderbird रेंज की जगह कंपनी नई बाइक लाने वाली है। ऐसे में इस बाइक का नाम Meteor हो सकता है। दरअसल इन दिनों Youtube पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चेन्नई में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

विज्ञापन

Dhabaswin KD नाम के एक Youtube चैनल ने एक वीडियो अपलोड की है। इस वीडियो में Dhabaswin ने बाइक राइडिंग के दौरान इस मोटरसाइकिल को देखा है। इस बाइक को Royal Enfield का इंजीनियर टेस्ट कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बाइक में कई उपकरण लगे हैं जो शायद टेस्टिंग के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में जब Dhabaswin इंजीनियर से बात करने जाते हैं, तो इंजीनियर की तरफ से बताया जाता है कि इस बाइक में नया इंजन दिया गया है। इस बाइक को Meteor कहते हैं। इंटरनली कंपनी में इसे J1C0 कोडनेम से पहचाना जाता है। यह बाइक भारतीय बाजार में Thunderbird रेंज की जगह ले सकती है। J1C0 नाम के बारे में बताएं तो कंपनी ने नए J प्लेटफॉर्म से इसका नाम लिया है। माना जा रहा है कि इसी प्लेटफॉर्म पर Royal Enfield अपनी कई नई मोटरसाइकिल्स को आने वाले समय में भारत में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि Meteor में नया इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम भी मिलेगा। इसके अलावा उम्मीद यही की जा रही है कि मौजूदा 350 सीसी वाली मॉडल जैसा पावर आउटपुट इसमें मिलेगा। इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बाइक को इस साल के दूसरे क्वाटर में भारत में लॉन्च कर सकती है।

नए प्लेटफॉर्म पर बनी इस बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर राइडिंग क्वालिटी मिलेगी। इस वीडियो में जब इंजीनियर से वाइब्रेशन को लेकर सवाल किया गया, तो इंजीनियर का कहना था कि 80 km/h की रफ्तार पर कोई भी वाइब्रेशन महसूस नहीं हो रहा है। हालांकि, 90 से 100 km/h की रफ्तार पर इसमें वाइब्रेशन को महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed