{"_id":"5faa4cea8ebc3e9b8979140a","slug":"royal-enfield-meteor-350-vs-jawa-from-price-to-specifications-read-comparison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Meteor 350 या Jawa: आपके बजट में कौन है सबसे सस्ती और धाकड़ बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield Meteor 350 या Jawa: आपके बजट में कौन है सबसे सस्ती और धाकड़ बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन
Tue, 10 Nov 2020 01:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिवाली अगर आप 350 सीसी सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए इस सेगमेंट की दो नई और धाकड़ बाइक्स लेकर आए हैं। इनमें Royal Enfield Meteor 350 और Jawa शामिल हैं। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का कम्पेरिजन करने जा रहे हैं, जहां हम आपको इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सी बाइक आपके बजट में सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
इंजन
- Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है।
- Jawa में ताकत के लिए 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, BS6 इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- Jawa का इंजन 36.51 PS का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Jawa का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्पेंशन
- Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है।
- Jawa में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में गैस केनिस्टर- ट्विन हाईड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेक
- Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
- Jawa के फ्रंट में फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 280 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक और रियर में 153 मिलीमीटर का ड्रम ब्रैक दिया गया है। इसके फ्रंट में एबीएस फीचर दिया गया है।
फ्यूल क्षमता
- Royal Enfield Meteor 350 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
- Jawa में 14 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
कीमत
- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है।
- Jawa के सिंगल चैनल एबीएस की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.74 लाख रुपये है। वहीं, इसके डुअल चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.83 लाख रुपये है।