फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa Forty Two from price to specifications read comparison

Royal Enfield Meteor 350 या Jawa Forty Two: कौन है आपके लिए सबसे धांसू बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन

Mon, 09 Nov 2020 04:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa Forty Two from price to specifications read comparison
Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa Forty Two - फोटो : Amar Ujala

अगर आप दिवाली से पहले एक पावरफुल इंजन वाली नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। आज हम आपके लिए 350 सीसी सेगमेंट में दो नई और स्टाइलिश मोटरसाइकिल लेकर आए हैं। इनमें Royal Enfield Meteor 350 और Jawa Forty Two शामिल हैं। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सी बाइक आपके बजट में सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

इंजन

  • Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। 
  • Jawa Forty Two में ताकत के लिए 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, BS6 इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 
  • Jawa Forty Two का इंजन 27bhp का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।


ट्रांसमिशन

  • Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Jawa Forty Two का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंशन

  • Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। 
  • Jawa Forty Two में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में गैस केनिस्टर- ट्विन हाईड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।


ब्रेक

  • Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
  • Jawa Forty Two के फ्रंट में फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 280 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक और रियर में 153 मिलीमीटर का ड्रम ब्रैक दिया गया है। इसके फ्रंट में एबीएस फीचर दिया गया है। 
विज्ञापन

फ्यूल क्षमता

  • Royal Enfield Meteor 350 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Jawa Forty Two  में 14 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।


कीमत

  • Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। 
  • Jawa Forty Two के सिंगल चैनल एबीएस की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.65 लाख रुपये है। वहीं, इसके डुअल चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.74 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed