फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Meteor 350 vs Honda H'Ness CB 350 from price to specifications read comparison

Royal Enfield Meteor 350 या Honda H'Ness CB 350: इस दिवाली किसे खरीदना है समझदारी का फैसला, पढ़ें कम्पेरिजन

Sat, 07 Nov 2020 11:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 vs Honda H'Ness CB 350 from price to specifications read comparison
Royal Enfield Meteor 350 vs Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Amar Ujala

अगर इस दिवाली एक पावरफुल इंजन वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए इस 350 सीसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई दो सबसे नई बाइक लेकर आए हैं। इनमें Royal Enfield Meteor 350 और Honda H'Ness CB 350 शामिल हैं। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का कम्पेरिजन करेंगे। हम आपको इनके इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, ब्रेक, सस्पेंशन और डायमेंशन से जुड़ी हर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताएंगे। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि कीमत के आधार पर इनमें से कौन सी बाइक आपके बजट में सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

इंजन

  • Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। 
  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 
  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंशन

  • Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। 
  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं।


ब्रेक

  • Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

 
विज्ञापन

फ्यूल क्षमता

  • Royal Enfield Meteor 350 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Honda H'Ness CB 350 में 15 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।


कीमत

  • Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। 
  • Honda H'Ness CB 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed