{"_id":"5fa53657bab6c077ad0b671b","slug":"royal-enfield-meteor-350-vs-benelli-imperiale-400-which-one-is-best-motorcycle-for-you-read-comparison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Meteor 350 या Benelli Imperiale 400: आपके बजट में कौन है सबसे धाकड़ बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield Meteor 350 या Benelli Imperiale 400: आपके बजट में कौन है सबसे धाकड़ बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन
Fri, 06 Nov 2020 05:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 06 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 vs Benelli Imperiale 400
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield Meteor 350 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने अपनी टूरर बाइक को Fireball, Stellar और टॉप ऑफ द लाइन Supernova वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Benelli Imperiale 400 BS6 से है। आज हम इन बाइक्स का कम्पेरिजन करेंगे। यहां हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, ब्रेक, सस्पेंशन और डायमेंशन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
इंजन
- Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है।
- Benelli Imperiale 400 में 374 सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 4 वाल्व्स/सिलिंडर, SOHC, BS6 इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- Benelli Imperiale 400 का इंजन 5500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 29Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Benelli Imperiale 400 में का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायमेंशन
- Royal Enfield Meteor 350 का व्हीलबेस करीब 1400 मिलीमीटर। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 765 मिलीमीटर है।
- Benelli Imperiale 400 का व्हीलबेस करीब 1440 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 2170 मिलीमीटर, चौड़ाई 820 मिलीमीटर और ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
फ्यूल क्षमता
- Royal Enfield Meteor 350 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
- Benelli Imperiale 400 में 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
सस्पेंशन
- Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है।
- Benelli Imperiale 400 के रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल यूनिट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगा है।
ब्रेक
- Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
- Benelli Imperiale 400 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके दोनों ही पहियों में ABS फीचर दिया गया है।
कीमत
- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है।
- Benelli Imperiale 400 के BS6 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है।