लॉन्च से ठीक पहले Royal Enfield Meteor 350 का टीजर वीडियो हुआ जारी, जानें क्या होगी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield Meteor 350 भारतीय बाजार में 6 नवंबर 2020 को लॉन्च होगी। कंपनी ने अब इसकी लॉन्च से पहले इसका टीजर वीडियो जारी कर दिया है। हालांकि, इस वीडियो में इसका पुरा लुक नहीं दिख रहा है। ऐसे में रॉयल एनफील्ड के फैन्स को इसकी डिजाइनिंग और लुक के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस टीजर वीडियो में इसका एग्जॉस्ट साउंड सुनाई दे रहा है। आसान भाषा में कहें तो इस वीडियो में आप बाइक की साउंड का सुन सकेंगे।
रॉयल एनफील्ड अपनी Meteor 350 को दुनिया के सभी बाजार में उतारेगी। माना जा रहा है कि यह Thunderbird 350 की जगह लेगी। बता दें कि Royal Enfield 650 Twins के बाद से यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च है।
Time to reflect is over. Time to ride is here.
Visit: https://t.co/vGkM0Ya2XQ#MissOutOnNothing #RoyalEnfieldMeteor #CruiseEasy#RoyalEnfield #RidePure #PureMotorcycling pic.twitter.com/rYbz07fxLSविज्ञापन विज्ञापन— Royal Enfield (@royalenfield) October 31, 2020
लीक ब्राउचर के मुताबिक कंपनी इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें Fireball, Supernova और Stellar शामिल हैं। यह बाइक नए प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसके अलावा इसमें नया इंजन दिया गया है। इसमें टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, ब्राइट कलर ऑप्शन्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और स्प्लिट सीट दिए गए हैं।