फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Meteor 350 crossed 8000 booking during festive season

Royal Enfield की Meteor 350 बाजार में मचा रही धूम, 15 दिनों में 8000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने किया बुक

Fri, 20 Nov 2020 09:26 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 crossed 8000 booking during festive season
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield

रॉयल एनफील्ड ने इसी महीने अपनी Royal Enfield Meteor 350 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस बाइक को भारत में जबरदस्त ग्राहकों का साथ मिल रहा है। खास बात यह है कि फेस्टिव सीजन के दौरान ही इस बाइक को 8000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। हालांकि, भारी मांग के चलते इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। दरअसल कोरोना की वजह से रॉयल एनफील्ड का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से मोटरसाइकिलों की डिलीवरी में देरी आ रही है।

विज्ञापन


प्रोडक्शन की चुनौती के कारण ही कंपनी ने अपनी Meteor 350 के लॉन्च को लंबे समय तक टाले रखा। लेकिन अब लॉन्च के बाद त्योहारी सीजन में इसे ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया गया। ऐसे में कंपनी के लिए इसके प्रोडक्शन को बढ़ाना और डिलीवरी में तेजी लाना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350: परफॉर्मेंस

Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।  Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Royal Enfield Meteor 350: सस्पेंशन और ब्रेक

Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350: कलर वेरिएंट्स

Royal Enfield की Meteor 350 भारतीय बाजार में सात कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें फायरबॉल येलो, फायरबॉल रेड, स्टेलर ब्लैक, स्टेलर रेड, स्टेलर ब्लू, सुपरनोवा ब्राउन और सुपरनोवा ब्लू शामिल हैं। नई Meteor 350 को ग्राहक रॉयल एनफील्ड के मेक-इट-योर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टमाइज करा सकते हैं।

Royal Enfield Meteor 350: कीमत

Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed