{"_id":"60880b884b1b43060c207416","slug":"royal-enfield-hunter-350-upcoming-bikes-royal-enfield-hunter-350-specs-re-hunter-350-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hunter 350: आ रही है रॉयल एनफील्ड की नई मोटरसाइकिल, कम वाइब्रेशन इंजन के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hunter 350: आ रही है रॉयल एनफील्ड की नई मोटरसाइकिल, कम वाइब्रेशन इंजन के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Tue, 27 Apr 2021 06:33 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:33 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड भारतीय सड़कों पर कई नए मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में कंपनी की एक नई बाइक को टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मोटरसाइकिल का नाम RE Hunter 350 (आरई हंटर 350) है।
विज्ञापन
Royal Enfield Bikes New Model
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Royal Enfield Hunter 350 Upcoming Bike : भारत में परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) इस समय 300-350cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की लीडर है। हालाकि नजदीकी भविष्य में इसमें बदलाव भी हो सकता है। रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए Honda (होंडा) टू-व्हीलर और Jawa (जावा) ने भी इस सेगमेंट में अपनी मोटरसाइकिल उतार दी है। सेगमेंट में सबसे आगे बने रहने के लिए रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार के लिए कई नई मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है। जिसे कंपनी आने वाले समय में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने हाल ही में Meteor 350 क्रूजर मोटरसाइकिल पेश की है, जिसे भारतीय खरीदारों ने खूब सराहा है। रॉयल एनफील्ड ने इसे नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है और इसमें एक नया इंजन दिया गया है। इस इंजन के परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया है। कंपनी अब नेक्स्ट-जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) लाने की तैयारी में जुटी है। इसमें Meteor 350 में इस्तेमाल किए गए प्लेटफॉर्म और इंजन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड भारतीय सड़कों पर कई नए मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में कंपनी की एक नई बाइक को टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मोटरसाइकिल का नाम RE Hunter 350 (आरई हंटर 350) है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइक में छोटे हैंडलबार के साथ एक फ्लैट फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही इसमें स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन के लिए मिड-सेट फुटपेग मिलते हैं।
नई आरई हंटर 350 नए मॉड्यूलर जे प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो Meteor 350 में इस्तेमाल किया गया है। बाइक में फ्रंट में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक्स मिलेंगे। इस बाइक में एक नया 349cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा। यह बैलेंसर शाफ्ट से लैस है जो बाइक के वाइब्रेशन को कम करेगा। नई मोटरसाइकिल का इंजन अधिकतम 20 bhp का पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
नई RE Hunter 35 बाइक की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें पारंपरिक साइज के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस रोडस्टर बाइक में छोटा एग्जॉस्ट, छोटे फ्रंट मडगार्ड के साथ गोल हेडलैम्प और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। नई मोटरसाइकिल में ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक गूगल पावर्ड नेविगेशन एसिस्टेंस भी मिलेगा। इससे राइडिंग का आनंद बढ़ जाएगा। इसके साथ ही बाइक में डुअल-चैनल ABS सिस्टम स्टैंडर्ड रूप से मिलेगा।