फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield could launch cheapest version of interceptor 650 named by Meteor

650सीसी में सस्ती बाइक लांच कर सकती है Royal Enfield, कीमत होगी 2.3 लाख के आसपास

Wed, 15 May 2019 01:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield could launch cheapest version of interceptor 650 named by Meteor
royal enfield meteor 1953

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रॉयल एनफील्ड जल्द ही 650 सीसी में सस्ती बाइक लांच कर सकता है। खबर है कि कंपनी ने इसके टेर्डमार्क रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर का सस्ता वर्जन बाजार में उतार सकती है।

विज्ञापन

1950 में थी Meteor बाइक 

दरअसल, रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटिश सरकार की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में Meteor ट्रेडमार्क रजिस्टर करने के लिए अप्लाई किया है। यह ट्रेडमार्क इस साल फऱवरी 2019 को अप्लाई किया गया था। Meteor ट्रेडमार्क को फिर से रजिस्ट्रेशन करने के पीछे एक इतिहहास छिपा हुआ है। असल में 1950 के दशक में रॉयल एनफील्ड अमेरिकी बाजार में Meteor नाम से 500 सीसी की बाइक बेचती थी। बाद में इस बाइक की जगह 1956 में 700 सीसी Super Meteor ले ली। वहीं बाद में 1962 में इसकी जगह इंटरसेप्टर ने ली।

विज्ञापन


https://www.team-bhp.com/forum/attachments/motorbikes/1875385d1557603578-rumour-royal-enfield-meteor-works-royalenfieldmeteor700tinsign.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लॉथिंग रेंज और एसेसरीज भी लांच करेगी

इतिहास दर्शाता है कि Meteor असल में इंटरसेप्टर 650 का सस्ता वर्जन है। रॉयल एनफील्ड ने इसे दो कैटेगरी क्लास 12 और क्लास 25 में अप्लाई किया है। क्लास 12 कैटेगरी व्हीकल्स के लिए है, जबकि क्लास 25 कैटेगरी कपड़ों, फुटवियर और हेडगियर के लिए है। यानि कि कंपनी इस बाइक से साथ क्लॉथिंग रेंज और एसेसरीज भी लांच करेगी।

कीमत इंटरसेप्टर 650 से कम

न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है Meteor में कंपनी इंटरसेप्टर वाला 650cc पैरलल-ट्विन इंजन दे सकती है। लेकिन इसकी कीमत इंटरसेप्टर 650 से कम रखी जाएगी। वहीं इंटरसेप्टर को प्रीमियम क्वालिटी में बेचेगी। Meteor का लुक क्लासिक होगा, और इसमें सिंगल पोड कंसोल होगा। वहीं Meteor को कंपनी 650 सीसी सेगमेंट में एंट्री लेवल ब्रांड भी बना सकती है।

कीमत 2.3 लाख के आसपास 

उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस बाइक को इस साल होने वाले EICMA शो में प्रदर्शित कर सकती है। वहीं कंपनी इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.3 लाख के आसपास रख सकती है। वहीं रॉयल एनफील्ड ने देश में कपड़े की कैटिगरी में Meteor ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई कर दिया है।RE Meteor zig

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed