{"_id":"5eccd4928ebc3e90532907d2","slug":"rolls-royce-ghost-price-in-india-enforcement-directorate-nirav-modi-car-auction-nirav-modi-latest-news-manoj-sharma-jodhpur-craftsman-jodhpur-rolls-royce-cars-models","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार बिक गई भगोड़े नीरव मोदी की आठ करोड़ की Rolls Royce Ghost कार, ये शख्स है खरीदार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आखिरकार बिक गई भगोड़े नीरव मोदी की आठ करोड़ की Rolls Royce Ghost कार, ये शख्स है खरीदार
Tue, 26 May 2020 02:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 26 May 2020 02:04 PM IST
सार
13 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी को मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में है। पिछले साल अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी, कारों, पेंटिंग्स और घड़ियों को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
Nirav Modi Rolls Royce Ghost (File)
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की कीमती संपत्ति को बेचने के लिए कई नीलामी आयोजित की। कई नीलामियों में ईडी ने नीरव मोदी से जुड़ी कई कीमती लग्जरी कारों की नीलामी भी की और इस सूची में सबसे महंगी कार रॉल्स रॉयस थी। जोधपुर में एक हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर ने नीरव मोदी की Rolls Royce Ghost (रोल्स रॉयस घोस्ट) कार को नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा है।
विज्ञापन
यह कार राजस्थान में जोधपुर के रहनेवाली हैंडीक्राफ्ट का कारोबार करने वाले मनोज शर्मा ने खरीदी थी। उन्हें नीरव मोदी की रॉल्स रॉयस घोस्ट कार की डिलीवरी मिल गई है और उन्होंने इस लग्जरी सेडान कार का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। मनोज शर्मा ने नीलामी में इस कार को 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा।
यह पुरानी जेनरेशन की रोल्स रॉयस घोस्ट है और कुछ साल पुरानी है। नई घोस्ट कार की ऑन रोड कीमत करीब 8 करोड़ रुपये होगी। नीलामी मार्च में आयोजित की गई थी और मनोज ने सबसे ज्यादा बोली लगाई। उन्हें लॉकडाउन के दौरान इस महीने की शुरुआत में कार मिली थी।

मनोज शर्मा एक कारोबारी हैं और उनके पास कई हाई-एंड कार और बाइक हैं। यह कार राजस्थान की कुछ मॉडर्न जेनरेशन की रोल्स रॉयस कारों में से एक बताया जा रहा है। यह एंट्री-लेवल घोस्ट सेडान कार है जो भारत में कम से कम 6.83 करोड़ रुपये में मिलती है।
हालांकि, ज्यादातर कार मालिक ऑप्शन में एक्स्ट्रा चीजें जुड़वाते हैं और कस्टमाइज्ड एक्सेसरिज भी लेते हैं जिससे कीमत काफी बढ़ जाती है। इस कार में लगी अतिरिक्त एक्सेसरिज और ऑप्शनल चीजों के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन किसी भी सूरत में, ऐसी ब्रांड न्यू कार के लिए करीब 8 करोड़ रुपये चुकानी पड़ती।

क्या है इस कार की खूबी
नीलामी में खरीदी गई रॉल्स रॉयस गोस्ट 2010 का मॉडल है। यह कार ग्रे एक्सटीरियर कलर में आती है। इस लग्जरी सेडान कार मे 6.6 लीटर डब्ल्यू-12 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सिर्फ पांच सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है।

ईडी ने जब्त की थी 13 कारें
बता दें कि भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से राहत नहीं मिली है और उसे जेल में ही रहना होगा। भारत में ई़डी ने नीरव मोदी की 13 कारों को हाल ही में जब्त किया था। इन कारों की ऑनलाइन नीलामी की गई। 13 में से 12 कारों की नीलामी हो गई और एक कार को कोई खरीदार नहीं मिला। ईडी ने इस नीलामी के जरिए 3.29 करोड़ रुपये वसूल करने में कामयाब रही। नीरव मोदी री कारों में रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडिज बेंज जीएल क्लॉस और पोर्शे पैनेमेरा जैसी लग्जरी कारें शामिल थीं। इस नीलामी में शामिल आठ करोड़ रुपये की कीमती रोल्स रॉयस घोस्ट कार के मालिक मनोज शर्मा बन गए हैं।