रोल्स रॉयस ने पेश की अपनी पहली SUV Cullinan, देखें कीमत और फीचर्स
रोल्स रॉयस ने भारत में अपनी शानदार कल्लिनन कार को पेश कर दिया है। भारत में लांच होने वाली यह कार रोल्स रॉयस की पहली एसयूवी होगी। जिसे कई नई टेक्नॉलजी से लैस किया गया है। हालांकि रोल्स रॉयस ने इस कार को पहले ही ग्लोबल लांच कर दिया है।
इस नई एसयूवी को 4 पैनोरामिक कैमरे, नाइट विजन फंक्शन, वाई फाई हॉटस्पॉट, ऐक्टिव क्रूज कंट्रोल,पेडेस्ट्रियन और वाइल्ड एलर्ट, इसके साथ ही एक एक एलर्टनेस असिस्टेंट और एक हेड-अप डिस्प्ले आदि से लैस किया गया है। कार के केबिन में लैदर की पावर सीट्स दी गई हैं जो कि मसाज फंक्शन से लैस है।
इसके अलावा कार के डैशर्बोड और सर्फेस पर कई मेटल का इस्तेमाल हुआ है। जो इसके कैबिन को लग्जरी लुक दे रहा है। इसके अलावा कार में 12-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ पीछे बैठे यात्रियों के लिए 12 इंच के टचस्क्रीन मॉनिटर्स दिए गए हैं, वहीं कार में बीस्पोक ऑडियो सिस्टम के साथ साथ 18 स्पीकर्स दिए गए हैं।
बात करें इंंजन की तो कार में इसमें 6.75 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है, जो 563 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। कंपनी ने अपनी इस बेहतरीन एसयूवी कल्लिनन की कीमत 6.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।