फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Rolls Royce firts suv cullinan launched in india, know the details

रोल्स रॉयस ने पेश की अपनी पहली SUV Cullinan, देखें कीमत और फीचर्स

Mon, 03 Dec 2018 12:09 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Rolls Royce firts suv cullinan launched in india, know the details
rolls royce cullinan

रोल्स रॉयस ने भारत में अपनी शानदार कल्लिनन कार को पेश कर दिया है। भारत में लांच होने वाली यह कार रोल्स रॉयस की पहली एसयूवी होगी। जिसे कई नई टेक्नॉलजी से लैस किया गया है। हालांकि रोल्स रॉयस ने इस कार को पहले ही ग्लोबल लांच कर दिया है।

विज्ञापन


इस नई एसयूवी को 4 पैनोरामिक कैमरे, नाइट विजन फंक्शन, वाई फाई हॉटस्पॉट, ऐक्टिव क्रूज कंट्रोल,पेडेस्ट्रियन और वाइल्ड एलर्ट, इसके साथ ही एक एक एलर्टनेस असिस्टेंट और एक हेड-अप डिस्प्ले आदि से लैस किया गया है। कार के केबिन में लैदर की पावर सीट्स दी गई हैं जो कि मसाज फंक्शन से लैस है।
विज्ञापन


 

Rolls Royce firts suv cullinan launched in india, know the details
rolls royce cullinan

इसके अलावा कार के डैशर्बोड और सर्फेस पर कई मेटल का इस्तेमाल हुआ है। जो इसके कैबिन को लग्जरी लुक दे रहा है।  इसके अलावा कार में 12-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ पीछे बैठे यात्रियों के लिए 12 इंच के टचस्क्रीन मॉनिटर्स दिए गए हैं, वहीं कार में बीस्पोक ऑडियो सिस्टम के साथ साथ 18 स्पीकर्स दिए गए हैं।

बात करें इंंजन की तो कार में इसमें 6.75 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है, जो 563 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। कंपनी ने अपनी इस बेहतरीन एसयूवी कल्लिनन की कीमत 6.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed