फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Revenge on bad parking, next time he will park better

गलत जगह गाड़ी पार्क करना पड़ गया महंगा, देखें कैसे ली कार में एंट्री

Tue, 11 Dec 2018 12:45 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Revenge on bad parking, next time he will park better
Wrong parking revenge

कार खरीद कर उसमें चलना सहुलियत तो बहुत देता है लेकिन कहीं न कहीं आपको एक ऐसी समस्या में डाल देता है जिससे आप कभी उभर नहीं पाते। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पार्किंग की। गाड़ी पार्क करना आज एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है कहीं आपको 10 मिनट के लिए भी काम है तो भी आपको कम से कम 20 रुपए देने ही पड़ते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा आप अपने कुछ पैसे बचाने के चक्कर में बीच रास्ते में कहीं भी गाड़ी लगा देते हैं। लेकिन, अक्सर आपकी यह जल्दबाजी आप पर भारी पड़ जाती है।  गाड़ी लगाने के लिए जगह ढूंढना एक बड़े काम जैसा ही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कामचोरी के चक्कर में दूसरों की जगह लेकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दें।
विज्ञापन


आज आपको बताते हैं कि आखिर गलत पार्किंग आपको किस हद तक भारी पड़ सकती है।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

Revenge on bad parking, next time he will park better
Wrong parking revenge

दरअसल, अमेरिका के एक व्यक्ति ने दो गाड़ियों के बीच अपनी गाड़ी पार्क कर दी। जिसके बाद व्यक्ति ने राहत की सांस ली और वहां से चला गया। इसी बीच बराबर में खड़ी दोनों बड़ी गाड़ियों के मालिकों ने इसका बदला लेने की ठान ली और उसकी गाड़ी के अगल बगल अपनी बड़ी गाड़िया बिलकुल सटा कर पार्क कर दी और झाड़ी के पीछे छुप गए।

जैसे ही बीच में खड़ी करके जानें वाला व्यक्ति लौटा दोनों तरफ से दो बड़े ट्रकों जैसी कार के बीच अपनी छोटी कार को फंसा देख उसके होश उड़ गए। बहुत देर तक सोचने के बाद गलत पार्क करने वाले महाशय गाड़ी के पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंचे।

अब आगे से यह व्यक्ति कभी किसी और के पार्किंग एरिया में गाड़ी लगाने से पहले सौ बार सोचेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed