गलत जगह गाड़ी पार्क करना पड़ गया महंगा, देखें कैसे ली कार में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार खरीद कर उसमें चलना सहुलियत तो बहुत देता है लेकिन कहीं न कहीं आपको एक ऐसी समस्या में डाल देता है जिससे आप कभी उभर नहीं पाते। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पार्किंग की। गाड़ी पार्क करना आज एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है कहीं आपको 10 मिनट के लिए भी काम है तो भी आपको कम से कम 20 रुपए देने ही पड़ते हैं।
इसके अलावा आप अपने कुछ पैसे बचाने के चक्कर में बीच रास्ते में कहीं भी गाड़ी लगा देते हैं। लेकिन, अक्सर आपकी यह जल्दबाजी आप पर भारी पड़ जाती है। गाड़ी लगाने के लिए जगह ढूंढना एक बड़े काम जैसा ही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कामचोरी के चक्कर में दूसरों की जगह लेकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दें।
आज आपको बताते हैं कि आखिर गलत पार्किंग आपको किस हद तक भारी पड़ सकती है।
यहां देखें वीडियो
दरअसल, अमेरिका के एक व्यक्ति ने दो गाड़ियों के बीच अपनी गाड़ी पार्क कर दी। जिसके बाद व्यक्ति ने राहत की सांस ली और वहां से चला गया। इसी बीच बराबर में खड़ी दोनों बड़ी गाड़ियों के मालिकों ने इसका बदला लेने की ठान ली और उसकी गाड़ी के अगल बगल अपनी बड़ी गाड़िया बिलकुल सटा कर पार्क कर दी और झाड़ी के पीछे छुप गए।
जैसे ही बीच में खड़ी करके जानें वाला व्यक्ति लौटा दोनों तरफ से दो बड़े ट्रकों जैसी कार के बीच अपनी छोटी कार को फंसा देख उसके होश उड़ गए। बहुत देर तक सोचने के बाद गलत पार्क करने वाले महाशय गाड़ी के पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंचे।
अब आगे से यह व्यक्ति कभी किसी और के पार्किंग एरिया में गाड़ी लगाने से पहले सौ बार सोचेगा।