{"_id":"5f8c74278978d03c362a44de","slug":"renault-offering-bumper-discount-offers-on-its-renault-triber-this-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस नवरात्रि 5 लाख रुपये से सस्ती इस फैमिली कार पर पाएं 39000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस नवरात्रि 5 लाख रुपये से सस्ती इस फैमिली कार पर पाएं 39000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर
Tue, 20 Oct 2020 08:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
renault triber
- फोटो : Scoail Media
अगर आप इस त्योहारी सीजन एक नई मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) खरीदने की सोच रहे हैं, तो रेनो का डिस्काउंट ऑफर आपके बड़े काम आ सकता है। Renault अपनी लोकप्रिय Triber पर इस महीने कुल 39,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस महीने ग्राहकों को Triber पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को इस कार पर 9,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, रूरल ऑफर के तहत ग्राहक इस कार पर 4000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस कार पर 3.99 फीसदी की दर से फाइनेंस स्कीम भी दिया जा रहा है। यह ऑफर 31 अक्तूबर 2020 तक के लिए है।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले Renault ने अपनी Triber BS6 की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया। कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में इसे लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में भारतीय बाजार में उतारा था। इसके बाद इसकी कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, जिसके बाद यह 29,000 रुपये तक महंगी हो गई। बता दें कि लॉन्च से अब तक में इस MPV (मल्टी परपज व्हीकल) की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई। अब एक बार फिर कंपनी ने अपनी इस BS6-कम्प्लायंट वाली MPV की कीमतों को बढ़ा दिया है। यानी अगर आप Triber खरीदने की सोच रहे थे तो अब आपको इसके लिए 11,500 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक अधिक देना पड़ेगा। इस बार कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमतों को भी महंगा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault BS6 Triber वेरिएंट्स की कीमतें
Renault BS6 Triber के RxE वेरिएंट की कीमतें अब 5.12 लाख रुपये हो गई हैं। यानी कंपनी ने अपने इस वेरिएंट की कीमत को 13,000 रुपये बढ़ाया है। वहीं, इसके RxL, RxL AMT, RxT और RxT AMT वेरिएंट्स की कीमतें पहले के मुकाबले 11,500 रुपये महंगी हो गई हैं। RxZ की कीमत 6.94 लाख रुपये हो गई है। वहीं, RxZ AMT वेरिएंट की कीमत 7.34 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने इन दोनों ही वेरिएंट्स की कीमतों को 12,500 रुपये बढ़ाया है।
ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।