{"_id":"59193d8e4f1c1bce3bf226db","slug":"renault-india-offers-attractive-emi-scheme-on-popular-small-car-kwid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ तीन हजार रुपये में खरीदें कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सिर्फ तीन हजार रुपये में खरीदें कार
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी
Updated Mon, 15 May 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Renault India
रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार पर शानदार ऑफर शुरू किया है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार को खरीद सकें इसके लिए कंपनी ने दो शानदार ऑफर पेश किए हैं। जो लोग हर महीने ज्यादा ईएमआई नहीं चुका सकते वो बस 2999 रुपये की मासिक किस्त पर क्विड घर ला सकते हैं। या फिर 17 हजार 999 रुपये का डाउन पेमेंट चुकाकर कार खरीद सकते हैं। ये दोनों ऑफर एक साथ कोई ग्राहक नहीं ले सकता। यह अब तक की सबसे सस्ती ईएमआई है जो कोई कार कंपनी अपनी कार पर दे रही है। अगर आपको रेनो क्विड के प्रशंसक हैं तो ऑफर के जरिए कार खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः ऑटोमेटिक कार खरीदनी है, तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन
विज्ञापन
गौरतलब है कि महज दो साल के अंदर रेनो की क्विड देश की बेस्ट सेलिंग कारों की टॉप टेन सूची में शामिल हो गई थी। इस कार के जरिए रेनो इंडिया भारतीय कार बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। इस एंट्री लेवल हैचबैक को और मजबूत बनाने के लिए रेनो इंडिया ने क्विड के ढेर सारे वेरिएंट लॉन्च किए हैं। अगर आप रेनो की इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए आपको बता देते हैं कि किस कार पर कितनी ईएमआई व डाउनपेमेंट चुकानी पड़गी।
विज्ञापन
जानें किस वेरिएंट पर है कितना ऑफर
बेसिक क्विड
अगर आप क्विड के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए 17 हजार 999 रुपये के साथ 84 महीने की 2999 रुपये की प्रति माह की किस्त देनी होगी। इसकी शुरुआती कीमत 2.64 लाख रुपये है।
1.0 आरएक्सएल
इस कार की शुरुआती कीमत 3.54 लाख रुपये है इस कार को खरीदने के लिए 3999 रुपये प्रति माह की किस्त देनी पड़ेगी। इस कार के लिए डाउनपेमेंट 22 हजार 999 रुपये देना होगा।
आरएएक्सएल एएमटी
इसकी शुरुआती कीमत 3.84 लाख रुपये है तथा इसके 23999 रुपये के डाउनपेमेंट के साथ हर महीने 4499 रुपये प्रति माह की किस्त देनी होगी।
क्लाइंबर मैनुअल
4.26 लाख रुपये की कीमत वाली इस कार के लिए आपको डाउनपेमेंट 25 हजार 999 रुपये देना होगा तथा इसकी मासिक किस्त 4999 रुपये की होगी।
नोटः- इन सभी लोन की अवधि सात साल की है।