एंड ऑफ द ईयर डिस्काउंट- इस कंपनी की कारों पर मिल रही 2 लाख तक की छूट
साल के अंत में कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए रेनो ने अपनी कारों पर एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और वारंटी जैसे कई आॅफर्स दे रही है। आइए बताते हैं कि कौन-सी कार पर कितना फायदा आपको मिल सकता है।
रेनो अपनी कार कैप्चर पर 2 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह रेनो ने अपनी सबसे ज्यादा पसंदीदा डस्टर कार पर 85 हजार रुपए तक के लाभ की घोषणा की है। हालांकि इस कार के बेस मॉडल पर ग्राहक करीब 1.50 लाख रुपए तक बचा सकते हैं।
वहीं बात करें, हैचबैक लेवल की कार क्विड जो कि इस सेगमेंट में इस साल सबसे ज्यादा बिकी है। तो इस कार पर कंपनी 6500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
गौरतलब हो, रेनॉल्ट भारत में डस्टर और क्विड के लिए बेहद मशहुर है। दोनों ही कार भारत में धड़ल्ले से बिक रही हैं। ऐसे में कंपनी अपनी कारों के फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। रेनॉल्ट जल्द नई Renault DUSTER, Renault kwid और Renault Sub 4 MPV को लांच करने जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनॉल्ट सबसे पहले अपनी MPV कार के नाम की घोषणा करेगी जिसके बाद डस्टर और क्विड को लांच किया जाएगा। हालांकि, कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इन कारों में कॉस्मेटिक डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।
कुछ समय पहले कंपनी ने कैप्चर यूएसयूवी को लांच किया था। जिसकी एक माह में मात्र करीब 500 यूनिट ही बिक पाई। बिक्री में कोई खास इजाफा नहीं होने के कारण रेनॉल्ट अपनी नई तीन कारों से 2019 में फिर से वापसी को तैयार है।