{"_id":"5e9476ab8ebc3e76a112c267","slug":"renault-car-sales-in-india-renault-cars-in-india-renault-book-online-pay-later-campaign-renault-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Renault लाई खास ऑफर, ऑनलाइन बुक करें अपनी मनपसंद कार, अभी नहीं देने होंगे पैसे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Renault लाई खास ऑफर, ऑनलाइन बुक करें अपनी मनपसंद कार, अभी नहीं देने होंगे पैसे
Mon, 13 Apr 2020 07:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:56 PM IST
सार
Renault India (रेनो इंडिया) ने सोमवार को देश भर में अपने ग्राहकों की मदद के लिए अपना सहयोग बढ़ाया है। कंपनी ने वारंटी (एक्सटेंडेड वारंटी पॉलिसी सहित) और लॉकडाउन के दौरान आवधिक सर्विस शेड्यूल पर भी पर छूट की घोषणा की है।
विज्ञापन
Renault India (File)
विस्तार
कंपनी ने एलान किया है कि उसका 24x7 रोडसाइड (सड़क पर दिए जाने वाले सहायता कार्यक्रम) इमरजेंसी की स्थिति में ग्राहकों का दिया जाना जारी है, जहां अधिकारियों द्वारा इसकी अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा, रेनो इंडिया ने एक ऑनलाइन बुकिंग अभियान, 'बुक ऑनलाइन पे लेटर' शुरू करने का भी एलान किया। इसके अनुसार, ग्राहक Renault India के आधिकारिक वेब पेज या My Renault मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए रेनो का गाड़ी को बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को तत्काल बुकिंग राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के मौजूदा ग्राहक 'माय रेनो ऐप' का उपयोग करते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे उपयोगकर्ताओं को कंपनी के बारे में सभी नवीनतम जानकारी, नवीनतम योजनाओं, ऑफर, बुकिंग के बारे में अपडेटेड जानकारी मिलती रहती है और उपयोगकर्ता को रेनो की फुल व्हीकल रेंज की जानकारी लेने की छूट देता है।
इसके अलावा, अपने राष्ट्रव्यापी डीलर नेटवर्क का सहयोग करने के लिए, रेनो इंडिया ने मौजूदा हालात को देखते हुए दबाव को कम करने के लिए 'प्रोत्साहन और लक्ष्यों पर छूट' की भी घोषणा की। कंपनी ने अपने डीलरों के साथ वित्तीय लेनदेन की सहायता के लिए एक टास्क फोर्स भी बनाया है। इसने इन्वेंट्री होल्डिंग लागत के साथ अपने डीलरों को सहयोग बढ़ाया है।
कंपनी ने सोमवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा, "रेनो इंडिया ने अपने कार्यालयों, डीलरशिप और विनिर्माण प्लांट में बचाव के कई उपायों को लागू किया है और सभी हितधारकों को जागरूक करने के लिए संवाद बनाए रखा है। रेनो इंडिया अपने डीलर भागीदारों के साथ दिशा-निर्देशों और इसके साथ ही अधिकारियों और नियामक निकायों द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालना की सलाह को भी नियमित रूप से साझा कर रहा है।"