{"_id":"611b554f0fd1ac6afd718d41","slug":"renault-car-offers-august-2021-renault-car-discount-scrappage-policy-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंपर डिस्काउंट : ये कंपनी अगस्त के महीने में दे रही है 1.30 लाख रुपये की जबरदस्त छूट, स्क्रैपिंग पॉलिसी का भी देगी फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बंपर डिस्काउंट : ये कंपनी अगस्त के महीने में दे रही है 1.30 लाख रुपये की जबरदस्त छूट, स्क्रैपिंग पॉलिसी का भी देगी फायदा
Tue, 17 Aug 2021 12:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Renault Kiger
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Renault Car Offers August 2021 : फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) अपनी कारों को अगस्त के महीने में खरीदने पर आकर्षक छूट दे रही है। रेनो इंडिया भारतीय बाजार में चार उत्पाद पेश करती है। कंपनी लोकप्रिय एसयूवी Duster (डस्टर), माइक्रो एसयूवी Kwid (क्विड), सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी Triber (ट्राइबर) और हाल ही में लॉन्च की गई छोटी एसयूवी Kiger (काइगर) की बिक्री भारत में करती है। कंपनी अगस्त 2021 में मांग बढ़ाने के लिए, रेनो सभी चार उत्पादों पर छूट और लाभ दे रही है। इन कारों की खरीद पर आप पूरे 1.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी के इस स्कीम में कॉर्पोरेट डिस्काउंट से लेकर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और एडिशनल डिस्काउंट तक शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी अपने वाहनों पर स्क्रैपिंग पॉलिसी का भी फायदा देगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि रेनो के किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।
Renault Duster
- फोटो : Renault
रेनो इंडिया ने अपने चुनिंदा मॉडलों पर 'बाय नाउ, पे इन 2022' योजना भी पेश की है, जिसमें छह महीने तक लोन पर दी जाने वाली ईएमआई में छूट दी जा रही है। बता दें कि यह सभी ऑफर 31 अगस्त 2021 से पहले खरीदी गई कारों पर लागू है। खास बात यह है कि अगस्त 2021 से रेनो अपने R.E.Li.V.E स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत 10,000 रुपये तक के विशेष फायदे भी दे रही है। कार निर्माता ने इस कार्यक्रम के लिए CERO रीसाइक्लिंग के साथ भागीदारी की है। जहां ग्राहक अपने पुराने दोपहिया या चार पहिया वाहन को स्क्रैप कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को एक उचित स्क्रैप वैल्यूएशन के साथ ही नई रेनो क्विड, ट्राइबर या डस्टर खरीद सकते हैं।
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger पर ऑफर
अगस्त 2021 में, रेनो अपने पुराने ग्राहकों के लिए विशेष लॉयल्टी पैकेज के रूप में या पुराने रेनो मॉडल पर एक्सचेंज बोनस के रूप में काइगर पर 10,000 रुपये के लाभ के साथ पेश कर रही है। इसके अलावा ग्रामीण ग्राहकों के लिए स्पेशल बेनिफिट के साथ 10,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। काइगर ग्राहक 'अभी खरीदें, 2022 में भुगतान करें' ऑफर के साथ 6 महीने की ईएमआई हॉलीडे का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह पूरे भारत में काइगर पर स्टैंडर्ड ऑफर हैं, जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केरल के ग्राहकों को 5 साल / 1,00,000 किमी की विस्तारित वारंटी पैकेज भी दी जा रही है।

Renault Kwid
- फोटो : For Reference Only
Renault Kwid पर ऑफर
Renault Kwid को अगस्त के महीने में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केरल में 50,000 तक के बेनिफिट्स के साथ पेश किया गया है। जबकि भारत के अन्य हिस्सों के ग्राहकों को इस कार पर 40,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इन ऑफर में क्रमशः 20,000 और 10,000 रुपये की नकद छूट, 20 000 तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 10,000 रुपये तक के लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। वहीं पात्र ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त कॉर्पोरेट छूट भी ऑफर किया जा रहा है।

Renault Triber
- फोटो : Renault India
Renault Triber
रेनो ट्राइबर को स्टैंडर्ड तौर पर ग्रामीण ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर के साथ 10,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, 6 महीने तक ईएमआई पर छूट भी दी जा रही है। जबकि "रिलाइव" स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत एक्सचेंज बेनिफिट में 10,000 रुपये का लाभ भी शामिल होगा। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केरल राज्यों में ग्राहक ट्राइबर मॉडल वर्ष 2020 पर 70,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं, जबकि मॉडल वर्ष 2021 ट्राइबर पर 60,000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि भारत के अन्य हिस्सों में मॉडल वर्ष 2020 ट्राइबर पर 60,000 रुपये तक या MY2021 ट्राइबर पर 50,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।