फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Record more than 3.47 lakh passenger vehicles sold across the country, sales increased due to better demand in

Automobile: देशभर में बिके रिकॉर्ड 3.47 लाख से ज्यादा यात्री वाहन, सभी श्रेणी में बेहतर मांग से बढ़ी बिक्री

Wed, 12 Jun 2024 05:20 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jun 2024 05:20 AM IST
सार

2024 में देशभर में रिकॉर्ड 3,47,492 यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री हुई है। जो कि एक साल पहले की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में भी पिछले महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
Record more than 3.47 lakh passenger vehicles sold across the country, sales increased due to better demand in
Vehicle Sales - फोटो : Freepik

विस्तार

यूटिलिटी गाड़ियों की मजबूत मांग से मई, 2024 में देशभर में रिकॉर्ड 3,47,492 यात्री वाहन (पीवी) बिके। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में घरेलू बाजारों में बिके 3,34,537 यात्री वाहनों की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में भी पिछले महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विज्ञापन

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पीवी, वाणिज्यिक, दोपहिया और तिपहिया वाहनों समेत सभी श्रेणी में बेहतर मांग के कारण सालाना आधार पर मई में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, सिर्फ यात्री वाहनों में मध्यम वृद्धि देखी गई है। इसका मुख्य कारण पिछले साल का उच्च आधार प्रभाव है।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने मई में 1,44,002 यात्री वाहन बेचे। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,43,708 पीवी बेचे थे। ह्यूंडई मोटर के पीवी की बिक्री 48,601 से बढ़कर 49,151 इकाई पहुंच गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने कुल 43,218 यात्री वाहन बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तिपहिया वाहनों की सर्वाधिक बिक्री

आंकड़ों के मुताबिक, तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी बढ़कर 55,763 इकाई पहुंच गई। यह मई में अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। मई, 2023 में 48,610 तिपहिया वाहन बिके थे।

इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 16,20,084 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि यह आंकड़ा 14,71,550 इकाई था। हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री मई, 2017-18 के स्तर की तुलना में कम है।
 

नई सरकार के प्रयासों से स्थिर वृद्धि की उम्मीद

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, सामान्य से बेहतर मानसून के पूर्वानुमान और नई सरकार की ओर से आर्थिक वृद्धि पर निरंतर जोर देने से वाहनों की बिक्री को रफ्तार मिलेगी। साथ ही, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के मोदी सरकार के प्रयासों से मोटर वाहन उद्योग 2024-25 में भी स्थिर वृद्धि की उम्मीद कर रहा है।
 

ई-कारों में 3 फीसदी तेजी बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी

ई-कारों की बिक्री भी मई में मासिक आधार पर 3.01 फीसदी बढ़कर 7,638 इकाई पहुंच गई। अप्रैल में कुल 7,415 ई-कारें बिकी थीं। इसके साथ ही ई-कारों की बाजार हिस्सेदारी अप्रैल के 2.2 फीसदी से बढ़कर 2.5 फीसदी पहुंच गई।

 

 फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के मुताबिक, ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री भी अप्रैल की तुलना में 18.12 फीसदी बढ़कर 76,907 इकाई पहुंच गई। बाजार हिस्सेदारी भी 4 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी पहुंच गई।

   ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी पिछले माह 8.04 फीसदी की तेजी रही। ई-तिपहिया वाहनों की बिक्री 30.21 फीसदी बढ़कर 54,729 इकाई पहुंच गई। 

 

  बिक्री में तेजी से दोनों की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़कर क्रमशः 0.66 फीसदी और 55.7 फीसदी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed