फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   raft motors initiative will make people self-reliant by training electric vehicles

Raft Motors: सिर्फ 99 रुपये में राफ्ट मोटर्स दे रही है इलेक्ट्रिक वाहनों की ट्रेनिंग, कर सकते हैं अपना रोजगार

Tue, 05 Oct 2021 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 06:42 PM IST
सार

कोरोना काल में उद्योग जगत को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कंपनियां और फैक्ट्रियों के बंद होने से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा, जिसकी वजह से बहुत से लोगों की नौकरी जाती रही। ऐसे में हम आपको रोजगार के एक नए अवसर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
raft motors initiative will make people self-reliant by training electric vehicles
राफ्ट मोटर्स, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ट्रेनिंग - फोटो : Raft Motors

विस्तार

Raft Motors: कोरोना काल में लॉकडाउन के प्रतिबंधों की वजह से उद्योग जगत को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कंपनियों और फैक्ट्रियों के बंद होने से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा, जिसकी वजह से बहुत से लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। ऐसे में हम आपको रोजगार के एक नए अवसर के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दुनियाभर में बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन से चिंतित नागरिक पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर जोर दे रहे हैं। भारतीय बाजार में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बड़ा हो रहा है। इसे देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां बाजार में अपने नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन उतार रही हैं। साथ ही नए-नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हैं। 
विज्ञापन


सिर्फ 99 रुपये में ईवी ट्रेनिंग प्रोग्राम
मुंबई आधारित वाहन निर्माता कंपनी Raft Motors दोपहिया वाहन बनाती है। यह भारत में इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से उभर रही कंपनियों में शुमार है। कंपनी सिर्फ 99 रुपये की कीमत पर 5 दिनों का इस इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेनिंग कार्यक्रम भी चला रही है। इस ट्रेनिंग में उन्हें मोटर रिपेयरिंग, बैटरी, चार्जर रिपेयरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल के सभी पार्ट्स असेंबली, चार्जिंग स्टेशंस आदि के बारे में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेनिंग के पूरा  होने के बाद, कोई भी व्यक्ति अपने पड़ोस में एक सर्विस सेंटर खोलने में सक्षम होंगे। साथ ही उसे इस इंडस्ट्री में अन्य वैकल्पिक कारोबारी मौके भी मिल सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेनिंग कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर - 1800 210 3888 पर कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ड के कर्मचारियों और डीलरों की खेवनहार बनी

हाल ही में अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर्स के भारत में अपना कारोबार समेटने के फैसले से इससे जुड़े डीलरों और हजारों कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में राफ्ट मोटर्स फोर्ड के कर्मचारियों और डीलरों की खेवनहार बनकर सामने आई है। राफ्ट मोटर्स ने इन कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए आवेदन मांगे। फोर्ड कंपनी के सभी कर्मचारी info@raftmotors.com पर अपना रिज्यूमे दे सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि मार्च 2022 तक 100 फैक्ट्री से 50 हजार स्कूटर हर महीने का प्रोडक्शन हो, जिससे कंपनी के सभी डीलर को नेक्स्ट-डे डिलीवरी मिल जाए। 

480 किमी रेंज का इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च

हाल ही में राफ्ट मोटर्स ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सेगमेंट में एक नया कीर्तिमान बनाया है। राफ्ट मोटर्स ने हाल ही में Indus NX (इंडस एनएक्स) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 480 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इतना ही नहीं यह इलेक्ट्रिक स्कूटर नई शानदार फीचर्स के साथ उतारा गया है। Indus NX स्कूटर में रिवर्स गियर, थेफ्ट अलार्म, कीलेस-स्टार्ट, रिमोट-लॉकिंग, स्टाइलिश डिस्क ब्रेक और चाइल्ड-सेफ पार्किंग मोड जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। चार्जिंग समय बचाने के लिए इस स्कूटर में 10 एम्पीयर का फास्ट चार्जिंग सेटअप भी मिलता है। Indus NX एंट्री लेवल वेरिएंट की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1,18,500 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 2,57,431 रुपये है। 

जल्द लाएगी 1600 किमी रेंज की कार

कंपनी एक इलेक्ट्रिक कार भी विकसित कर रही है, जो एक बार फुल चार्जिंग में 1600 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इस कार के साल 2023 के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है। Raft Motors की भारत के 550 शहरों में ज्यादा शहरों में डीलरशिप मौजूद हैं। जिन्हें 12 राज्यों में बनी फैक्ट्रियों से स्कूटर मिल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि वह मार्च 2022 तक भारत के हर जिले में और मार्च 2023 तक दुनिया भर के हर देश में अपनी मौजूदगी की योजना बना रही है। राफ्ट मोटर्स का कहना है कि कंपनी को दुनिया के हर कोने से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के अलावा, राफ्ट कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है और कंपनी ने हाल ही में Android आधारित स्मार्ट टीवी और हाई-फाई Karaoke साउंड सिस्टम भी लॉन्च किया था। 

सिर्फ 5000 रुपये में उपलब्ध कराएगी चार्जिंग स्टेशन

राफ्ट मोटर्स भारत की पहली कंपनी है, जो अपने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी पर एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। राफ्ट मोटर्स के मॉडल्स जैसे वारियर, सोल्जर, नुब्रा, टीस्टा, इंडस, जिस्पा, इंद्रजीत धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। राफ्ट मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के साथ किफायती चार्जिंग स्टेशन पर भी काम कर रही है, जो कि सिर्फ 5000 रुपये में सभी शॉप मालिकों के लिए उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed