फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   prince philip's funeral prince philip's land rover Prince Philip redesigned this Land Rover Defender SUV will carry Duke of Edinburgh coffin buckingham palace

प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा: ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग इस Land Rover Defender में जाएंगे अपने अंतिम सफर पर

Mon, 12 Apr 2021 08:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 08:36 PM IST
सार

यूके की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस फिलिप की इस वाहन को डिजाइन करने में एक भूमिका थी और वह हमेशा चाहते थे कि यह उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो।

विज्ञापन
prince philip's funeral prince philip's land rover Prince Philip redesigned this Land Rover Defender SUV will carry Duke of Edinburgh coffin buckingham palace
Land Rover Defender 130 Gun Bus - फोटो : Instagram/Foley Specialist Vehicles Ltd

विस्तार

एक लैंड रोवर कार जिसे ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग’ प्रिंस फिलिप ने करीब 15 साल पहले डिजाइन करने में मदद की थी, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा का हिस्सा होगा। इस लैंड रोवर को वर्ष 2016 में महल में डिलीवर किया गया था। इसी वाहन में 17 अप्रैल को ब्रिटेन के शाही परिवार के दिवंगत सदस्य के ताबूत को ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दिवंगत पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में बीते शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को लंदन के विंडसर कैसल में किया जाएगा। 
विज्ञापन

बकिंघम पैलेस के बयान के मुताबिक शनिवार को बिना किसी सार्वजनिक जुलूस के प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सभी लोगों को आने की इजाजत नहीं होगी और बहुत चुनिंदा लोग शामिल होंगे।

यूके की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस फिलिप की इस वाहन को डिजाइन करने में एक भूमिका थी और वह हमेशा चाहते थे कि यह उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो। 
विज्ञापन

माना जाता है कि यह वाहन एक मॉडिफाइड Defender 130 Gun Bus (डिफेंडर 130 गन बस) है, जिसे 2005 में प्रिंस फिलिप ने इस्तेमाल किए जाने के लिए कमीशन किया था। इसके तीन साल बाद ब्रिटिश लग्जरी ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर (जेएलआर) का भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अधिग्रहण कर लिया था।

शनिवार को अंतिम संस्कार महल के मैदान के भीतर आठ मिनट के औपचारिक जुलूस के बाद विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में होगा। इसमें आम लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि इस कार्यक्रम का टीवी पर प्रसारण किया जाएगा। 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाहन बनाने वाले Foley Specialist Vehicles ने 2016 में एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “हमने ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग को उनके एस्टेट्स में इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से मॉडिफाइड 130 डिफेंडर गन बस पहुंचा दी है। यह पारंपरिक डीप ब्रॉन्ज ग्रीन में उनके निर्देशों के अनुसार बनाया गया है। इसमें एक गैल्वनाइज्ड चेसिस और हाथ से बनाई गई रियर बॉडी है।"

लैंड रोवर डिफेंडर 130 गन बस का सेना में बहुत तरह से इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ा वाहन है जिसमें कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 5 कारें: मारुति सुजुकी की इन कारों का धमाल

यह भी पढ़ें: टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारें: ये हैं भारत की सबसे सेफ कारें, ग्लोबल NCAP ने दी सुरक्षा रेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed