इस गाड़ी की नंबर प्लेट की कीमत में आ सकती है चमचमाती हुई Fortuner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के पसंदीदा नंबर के लिए भारतीयों में क्रेज देखे नहीं बनता है। लोग अपने पसंदीदा नंबर के लिए कुछ अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने को तैयार रहते हैं। लेकिन अगर कोई एक नंबर के लिए 31 लाख रुपए खर्च कर दे तो। हो गए न हैरान ! केरल के श्री के एस बालगोपाल ने हाल ही में अपनी Porsche 718 Boxster ( जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है ) की नंबर प्लेट के लिए 31 लाख रुपए चुकाए।
पंजीकरण संख्या KL-01CK-1 के लिए केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा नीलामी आयोजित की गई थी। इस नंबर प्लेट के लिए दुबई स्थित दो अन्य भारतीयों आनंद गणेश और श्री शाइन यूसुफ ने भी बोली लगाई । शुरूआती बोली 500 रुपये से शुरू हुई। जिसके 7 वें चरण में जाते-जाते श्री बालगोपाल ने नीलामी जीती और पंजीकरण अमाउंट 1 लाख रुपए के साथ 30 लाख रुपए का भुगतान किया।
यह पहली बार नहीं है जब केएस बालगोपाल ने अपनी कार के लिए लाखों रुपए में नंबर खरीदा है इससे पहले भी उन्होंने अपनी Toyota Land Cruiser के रजिस्ट्रेशन नंबर KL-01CB-1 के लिए 19 लाख रुपए की बोली लगाई थी। वहीं बात करें, सबसे महंगी नंबर प्लेट की तो वह करीब सात साल पहले हरियाणा में 26 लाख रुपए में खरीदा गया था।
के.एस. बालगोपाल ने इस नीलामी के बाद बातचीत में बताया कि पंजीकरण प्लेटों पर फैंसी नंबरों का उन्हें बहुत क्रेज है और उन्हें एक नंबर प्लेट के लिए इतना खर्च करने का कोई पछतावा नहीं है।पॉर्श 718 बॉक्सस्टर को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
जिसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार मात्र 4.7 सेकंड में 0-100 किमी घंटा तक पहुँच सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात की जाए तो वह 275 किमी प्रति घंटे की है।