{"_id":"5f3d353fd334471cef2ae15f","slug":"pre-booking-of-kia-sonet-will-start-from-august-20-token-amount-of-rs-25000","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त से शुरू होगी Kia Sonet की प्री-बुकिंग, देनी होगी 25000 रुपये की टोकन राशि","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
20 अगस्त से शुरू होगी Kia Sonet की प्री-बुकिंग, देनी होगी 25000 रुपये की टोकन राशि
Wed, 19 Aug 2020 07:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 19 Aug 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने हाल ही में अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रोडक्शन मॉडल को दुनियाभर में पेश किया था। अब कंपनी ने इसकी बुकिंग की तारीख का एलान कर दिया है। 20 अगस्त, 2020 से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। ग्राहकों को इसके लिए 25,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। ग्राहक Kia के सभी ऑधिकारिक डीलरशिप्स या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकेंगे।
Kia Sonet की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में नियार्त किया जाएगा। बता दें कि किया मोटर्स ने Kia Sonet के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है।
विज्ञापन
Kia Sonet की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में नियार्त किया जाएगा। बता दें कि किया मोटर्स ने Kia Sonet के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है।
विज्ञापन
क्या होगा डायमेंशन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sonet की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1647 मिलीमीटर हो सकती है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2500 और ग्राउंड क्लियरेंस 211 मिलीमीटर होगा।
कितने कलर वेरिएंट्स में आएगी Kia Sonet?
रिपोर्ट्स की मानें तो Kia Motors अपनी Kia Sonet को क्लियर व्हाइट, स्टील सिल्वर, इन्टेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेलिजेंसी ब्लू और बेज गोल्ड कलर वेरिएंट्स में उतार सकती है।
Kia Sonet का लुक
Kia ने इसमें एलईडी हेड लाइट्स (जिसे कंपनी क्राउन ज्वेल कहती है) के साथ एलईडी डीआरएल दिया है, जो साइड इंडीकेटर्स से इंटीग्रेटेड है। इसमें टर्बो शेप्स फ्रंट सिक्ड प्लेट्स दिए गए हैं। Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।
मुकाबला
लॉन्च होने के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में Hyundai Venue से लेकर Maruti Suzuki की Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Sonet को त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।