Porsche 911 का नया वर्जन भारत में लॉन्च को तैयार है। इस कार को सबसे पहले नवंबर 2018 में LA Auto Show में पेश किया गया था। Porsche 911 एक स्पोर्ट्स कार है जिसे 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई कार के तकनीक और परफॉर्मेंस दोनोें में काफी बदलाव किए गए हैं। यह कार भारत में 992 कोडनेम के साथ आएगी। इस कार में दो दरवाजे दिए जाएंगे। जिसमें आइकॉनिक silhouette देखने को भी मिलेगा, जो 911 परिवार की पहचान है।
जल्द लॉन्च होगी Porsche की ये खूबसूरत कार, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई कार में 3.0-लीटर, फ्लैट-6, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 30 एचपी की अधिक पावर जनरेट करेगा। वहीं इसमें 444 bhp का अधिकतम पावर दिया जाएगा। बता दें, यह कार मात्र 4 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकडत्र लेगी।
इससे पहले पॉर्श ने भारत में अपनी सुपरकार 911 GT2 RS को 2018 में लॉन्च किया था। बता दें कि 911 GT2 RS पॉर्श की सबसे तेज रफ्तार वाली कार है। जिसकी भारत में एक्सशोरूम कीमत 3.88 करोड़ रुपये है। यूनाइटेड स्टेट्स में इस कार की कीमत करीब 3 लाख डॉलर है। कंपनी ने इससे पहले 1993 में 993 वेरियंट को पहली बार GT मॉडल में पेश किया था। उसके बाद साल 911 की 997 जेनरेशन को साल 2010 में GT2 वेरिएंट में पेश किया गया।
पॉर्श 911 GT2 RS के फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.8-लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड फ्लैट सिक्स इंजन है जो कि 686 बीएचपी की पावर और 750 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कार 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।
इसकी टॉप स्पीड 340kmph है। खास बात यह है कि इतनी स्पीड के बावजूद यह कार 8.5kmpl का माइलेज देती है। इस कार में PDK डुअल क्लच 7 स्पीड गियरबॉक्स है जो कि ऑटो और मैन्युअल दोनों मोड पर काम कर सकता है।