फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   piaggio india launched updated model of aprilia sr150 and sr150 race

भारत में लांच हुआ अप्रीलिया एसआर 150 स्कूटर का नया मॉडल, जानें क्या है खास फीचर्स

Tue, 18 Sep 2018 10:04 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
piaggio india launched updated model of aprilia sr150 and sr150 race
aprilia sr 150

पियाजियो इंडिया ने अपने अप्रीलिया एसआर 150 को आज भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इस नए स्कूटर में कई फीचर्स दिये हैं।साथ ही पियाजियो ने इसमें कई नए कलर्स दिये है जो लोगों को काफी पसन्द आएंगे। इस नए स्कूटर में कई एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें अडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर, नई विंडशील्ड, एनॉलॉग- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेमी कंसोल दिया गया है।

विज्ञापन


अप्रीलिया एसआर 150 रेस  की बात करें तो इसमें इटालियन फ्लैग से इंस्पायर्ड कई अनोखे कलर्स देखने को मिलेंगे। इस स्कूटर में अब लाल, सफेद और हरे रंग का कॉम्बिनेश दिया गया है।साथ ही अलॉय व्हील्स दोनो ही स्कूटर में ब्लैक कलर में होंगे।
विज्ञापन


दोनो ही स्कूटर में एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो कि 10.4बीएचपी का पॉवर और 11.4एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर में ABS या कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 का अप्रीलिया स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें कंपनी ने बेस मॉडल की कीमत 70,031 रुपये, एसआर 150 कार्बन की कीमत 73,500 रुपये और एसआर 150 रेस की कीमत  80,211 रुपये रखी  है।

piaggio india launched updated model of aprilia sr150 and sr150 race
vespa

बता दें,  पियाजियो इंडिया  कुछ दिनो पहले वेस्पा और अप्रीलिया स्कूटर  के लिए फेस्टिव सीजन आॅफर लेकर आई थी। जिसके तहत कंपनी कम-से-कम 10,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। यह आॅफर वेस्पा और अप्रीलिया के 125सीसी व 150सीसी स्कूटरों पर लागू है। पियाजियो इंडिया ने इस आॅफर का नाम '5X Fun Offer'रखा है।

'5X Fun Offer' में आपको दो साल की जगह पूरे पांच साल की वारंटी मिलेगी। इंश्योरेंस की सीमा भी बढ़ाकर पांच साल तक कर दी गई है। जो कि पहले सिर्फ एक साल थी। साथ ही अब ग्राहक फ्री में 'आॅन रोड असिस्ट' सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं।

इस आॅफर के तहत खरीदारो को 4,000 तक का लाभ मिलेगा। लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5,000 रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
इस आॅफर की सबसे अहम बात यह है कि इसमें जीरो कॉस्ट ईएमआई या 3,999 रुपये के लोअर डाउन पेमेंट की भी सुविधा मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed