{"_id":"5fd49ff38ebc3e3d414372f0","slug":"piaggio-india-has-started-prebooking-of-piaggio-sxr-160","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉन्च से पहले Piaggio SXR 160 की भारत में प्रीबुकिंग शुरू, जानें क्या होगी कीमत और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्च से पहले Piaggio SXR 160 की भारत में प्रीबुकिंग शुरू, जानें क्या होगी कीमत और खासियतें
Sat, 12 Dec 2020 04:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Aprilia SXR 160
- फोटो : Aprilia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Piaggio India ने अपने आने वाले SXR 160 मैक्सी-स्टाइल स्कूटर का प्री-बुकिंग शुरू कर दिया है। ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। Aprilia SXR 160 अपने आप में पहला इस तरह का मैक्सी स्कूटर है, जिसकी भारत में बिक्री होगी। ग्राइक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप्स पर जाकर बुक कर सकते हैं। Piaggio India के मुताबिक यह स्कूटर भारतीय बाजार में चार रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इनमें ग्लॉसी रेड, मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और मैट ब्लैक शामिल हैं।
विज्ञापन
Aprilia SXR 160 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 160 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 3-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर दिया गया है, जो SR 160 से लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका इंजन 10.7 bhp की मैक्सिमम पावर और 11.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें कंपनी की तरफ से CVT यूनिट दिया जाएगा। कंपनी ने अपने Aprilia SXR 160 को सबसे पहले 2020 Auto Expo में पेश किया था। भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले इस स्कूटर को इटली में डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिलेंदे। इसके फ्रंट में इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मोबाइन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे भारतीय बाजार में 1.25 से 1.30 लाख रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है।