फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Piaggio Ape E City Electric Auto launched in Thiruvananthapuram And Kozhikode

इन दो शहरों में लॉन्च हुआ देश का पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, खासियतें सुन कर रह जाएंगे दंग

Sat, 24 Oct 2020 08:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 24 Oct 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Piaggio Ape E City Electric Auto launched in Thiruvananthapuram And Kozhikode
Piaggio Ape E-City - फोटो : Piaggio
पियाजियो इंडिया (Piaggio India) ने केरल के तिरुवनंतपुरम और कोझीकोड शहरों में अपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Ape E-City को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह देश की पहली इलेक्ट्रिक ऑटो है, जिसे कंपनी ने पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे पहले कोच्चि में लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी बिक्री को दूसरे शहरों में भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

जैसा कि हमने आपको बताया कि Piaggio की Ape E-City देश की पहली ई-ऑटो थी, जो स्वैपेबल बैटरी तकनीक के साथ आई थी। केरल में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन

 

Ape Electric बिजली से चलने के कारण किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं करती है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक ऑटो न तो आवाज करती है और न ही ये वाइब्रेट करती है। इसके सबसे बड़ी खासियतों की बात करें तो बिना गियर या कल्च के चलती है। यानी यह तीन पहियों वाली स्कूटर है, जो बिना गियर के चलती है। इसमें फुली डिजिटल कलस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। 
 

इससमें बैटरी स्वैप का विकल्प मिलता है। आसान भाषा में कहें तो आपको इसे चार्ज करने की जरुरत नहीं है। आप कंपनी के पावर स्टेशन पर जाकर इसकी बैटरी को स्वैप (बदल) सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया केवल 2 से 5 मिनट का समय लगेगा। हालांकि, ग्राहकों को कंपनी की तरफ से फिक्स्ड और स्वेपेबल बैटरी दोनों का विकल्प मिलता है।
 
विज्ञापन

Ape Electric में एक बार में ड्राइवर के साथ 4 लोग बैठ सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे है। रेंज की बात करें तो हर बार बैटरी स्वैप करने पर यह इलेक्ट्रिक ऑटो 68 किलोमीटर तक चलेगा। इसमें पावर के लिए लिथियम ऑयन, 48V की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 4.5 kWh की क्षमता के साथ आती है। इस इलेक्ट्रिक ऑटो का मोटर 3500 आरपीएम पर 5.4 kW की मैक्सिमम पावर और 29 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
 

डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2700 मिलीमीटर, चौड़ाई 1370 मिलीमीटर और ऊंचाई 1725 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1920 मिलीमीटर है। जबकि, इसका मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस 200 मिलीमीटर है।
 

इसमें ड्रम ब्रेक हाईड्रॉलिक इंटरनल एक्सपेंडिंग शू टाइप दिया है। वहीं, सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में हाईड्रॉलिक टेलिस्कोपिक शॉक अबजॉर्बर के साथ हेलिकल कंप्रेशन स्प्रिंग और डैंपर सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक टेलिस्कोपिक शॉक अबजॉर्बर के साथ रबड़ कंप्रेशन स्प्रिंग के साथ डैंपर दिया है।इसका कुल वजन 689 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed