Piaggio ने भारत में दोपहिया वाहन कारोबार बढ़ाने का रखा लक्ष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो इस साल के अंत तक भारत में अपने बिक्री नेटवर्क को बढ़ाकर 350 डीलर करने की योजना बना रही है। मौजदा समय में कंपनी के 250 बिक्री केंद्र हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती है।
पियाजियो व्हकिल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डिएगो ग्राफी ने बातचीत के दौरान कहा , " हमारी योजना दोनों घरेलू और निर्यात बाजारों में बिक्री बढ़ाने की योजना है। वर्तमान में भारत में हमारा बिक्री नेटवर्क काफी सीमित है क्योंकि हम यहां आने वाली आखिरी कंपनियों में से है। "
उन्होंने कहा कि भारत में बहुत बड़ा क्षेत्र हैं,जहां बिक्री नेटवर्क के लिहाज से कंपनी की मौजूदगी नहीं है। ब्रिकी नेटवर्क के इस विस्तार के जरिए हमारी योजना अपनी मौजूदगी बढ़ाना है ... इस साल के अंत तक हमारी डीलरों की संख्या को बढ़ाकर 350 करने की योजना है। कंपनी देश में वेस्पा और अप्रिलिया ब्रांड की बिक्री करती है। 2017-18 में उसने भारत में 74,704 इकाइयों की बिक्री की थी।
बता दें, Aprilia 125 सीसी से 150 सीसी स्कूटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के बाद अब लो बाइक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी अब 150 सीसी की बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है। अप्रीलिया अभी तक प्रीमियम कैटेगरी 800 से 100 सीसी की बनाती रही है।
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रीलिया की पेरेंट कंपनी पियाजियो व्हीकल्स इंडिया देश के 150 सीसी सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है। कंपनी का मानना है कि 125-150 सीसी सेगमेंट में काफी स्पेस है और यह सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अप्रीलिया अपनी पहली प्रीमियम 150सीसी की मोटरसाइकिल अगले 12 से 15 महीने में यानी अगले साल मई में बाजार में लॉन्च कर देगी।