{"_id":"5ba0ee38867a5520833a7181","slug":"petrol-prices-will-not-be-above-rupees-100","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती पेट्रोल की कीमत,ये रहा सच","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
100 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती पेट्रोल की कीमत,ये रहा सच
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार आसमान छू रहें हैं। ऐसे में दिल्ली के एक पेट्रोल पंप पर रेट 100 रुपये पार हो गया जिसके बाद पेट्रोल की बिक्री बंद करनी पड़ी। क्योंकि मशीन में प्रति लीटर पेट्रोल की अधिकतम कीमत 99.99 रुपये ही फीड हो सकती थी। हालांकि कुछ देर बाद इंजीनियरिंग टीम की मदद से उसे रिकैलिबर करवाया गया। लेकिन इसके चलते पेट्रोल पंप पर दो दिन तक फ्यूल नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
दरअसल, जिस पेट्रोल की कीमत 100 के पार गई वो प्रीमियम पेट्रोल 99 ऑक्टेन है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) कंपनी पॉवर-99 नाम से 99 ऑक्टेन पेट्रोल बेचती है । जिसकी कीमत आम पेट्रोल से 20 रुपये ज्यादा होती है। इस पेट्रोल के इस्तेमाल से कार की परफॉर्मेंस बेहतर होती है साथ ही इससे इंजन की उम्र भी बढ़ती है।
विज्ञापन
इस पेट्रोल को ज्यादातर लग्जरी कार वाले ग्राहक ही अपनी गाड़ियों में डलवाते हैं. लैम्बोर्गिनी, रोल्स रॉयस और फरारी जैसी गाड़ियों में ये पेट्रोल डलवाया जाता है। दिल्ली में यह पेट्रोल अशोक होटल के पास ऑटो केयर पंप और चिड़ियाघर के पास राजीव सर्विस स्टेशन पर मिलता है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : AFP
यह पेट्रोल आपको पुणे, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, और बेंगलुरू के एक-दो पंप पर ही मिलता है। पेट्रोल की कीमत के 100 पार होने पर यह डिस्प्ले पर 00.33 रुपये प्रति लीटर दिखने लगा था। क्योंकि से पंप ऑटोमेटेड होते हैं जिनमें कीमत सेंट्रल सर्वर से अपडेट होती है।
उधर बाबा बाबा रामदेव ने एक हिंदी न्यूज चैनल में हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर सरकार मुझे टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं। कार्यक्रम में रामदेव महंगाई के मुद्दे पर पीएम मोदी पर खूब बरसे।
उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले सरकार को पेट्रो उत्पाद की कीमत घटानी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं किया तो भाजपा को प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं। मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर सकती है। मैं पेट्रोल डीजल को 35-40 रुपए में बेच सकता हूं।