फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   petrol prices will not be above rupees 100

100 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती पेट्रोल की कीमत,ये रहा सच

Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
petrol prices will not be above rupees 100
पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार आसमान छू रहें हैं। ऐसे में दिल्ली के एक पेट्रोल पंप पर रेट 100 रुपये पार हो गया जिसके बाद पेट्रोल की बिक्री बंद करनी पड़ी। क्योंकि मशीन में प्रति लीटर पेट्रोल की अधिकतम कीमत 99.99 रुपये ही फीड हो सकती थी। हालांकि कुछ देर बाद इंजीनियरिंग टीम की मदद से उसे रिकैलिबर करवाया गया। लेकिन इसके चलते पेट्रोल पंप पर दो दिन तक फ्यूल नहीं मिल  पाया।

विज्ञापन


दरअसल, जिस पेट्रोल की कीमत 100 के पार गई वो प्रीमियम पेट्रोल 99 ऑक्टेन है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) कंपनी पॉवर-99 नाम से 99 ऑक्टेन पेट्रोल बेचती है । जिसकी कीमत आम पेट्रोल से 20 रुपये ज्यादा होती है। इस पेट्रोल के इस्तेमाल से कार की परफॉर्मेंस बेहतर होती है साथ ही इससे इंजन की उम्र भी बढ़ती है।
विज्ञापन


इस पेट्रोल को ज्यादातर लग्जरी कार वाले ग्राहक ही अपनी गाड़ियों में डलवाते हैं. लैम्बोर्गिनी, रोल्स रॉयस और फरारी जैसी गाड़ियों में ये पेट्रोल डलवाया जाता है। दिल्ली में यह पेट्रोल अशोक होटल के पास ऑटो केयर पंप और चिड़ियाघर के पास राजीव सर्विस स्टेशन पर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

petrol prices will not be above rupees 100
बाबा रामदेव - फोटो : AFP
यह पेट्रोल आपको पुणे, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, और बेंगलुरू के एक-दो पंप पर ही मिलता है। पेट्रोल की कीमत के 100 पार होने पर यह डिस्प्ले पर 00.33 रुपये प्रति लीटर दिखने लगा था। क्योंकि से पंप ऑटोमेटेड  होते हैं जिनमें कीमत सेंट्रल सर्वर से अपडेट होती है।

उधर बाबा बाबा रामदेव ने एक हिंदी न्यूज चैनल में हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर सरकार मुझे टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं। कार्यक्रम में रामदेव महंगाई के मुद्दे पर पीएम मोदी पर खूब बरसे।

उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले सरकार को पेट्रो उत्पाद की कीमत घटानी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं किया तो भाजपा को प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं।  मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर सकती है। मैं पेट्रोल डीजल को 35-40 रुपए में बेच सकता हूं। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed