{"_id":"5e9d47918ebc3e76cd7ecd4b","slug":"petrol-diesel-sale-petrol-stations-in-india-face-mask-coronavirus-covid-19-india-all-india-petroleum-dealers-association","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: अब गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना है तो पहना पड़ेगा फेस मास्क, देशभर में नियम लागू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
#LadengeCoronaSe: अब गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना है तो पहना पड़ेगा फेस मास्क, देशभर में नियम लागू
Mon, 20 Apr 2020 12:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:41 PM IST
सार
कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने देशभर में उन ग्राहकों को ईंधन नहीं बेचने का फैसला किया है, जो बिना फेस मास्क पहने पेट्रोल पंप पर आएंगे।
विज्ञापन
Face Mask Must at Petrol Pump
- फोटो : PTI
विस्तार
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा, "हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हमने कल फैसला किया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पूरे भारत में फ्यूल रिटेल आउटलेट्स पर फेस मास्क नहीं पहनने वालों को ईंधन नहीं बेचा जाए।"
विज्ञापन
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा, "पेट्रोल पंप साल में 365 दिन और 24 घंटे खुले रहते हैं। जैसा कि सरकार ने पेट्रोल पंपों को आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया है, हमारे कर्मचारी ग्राहक के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और इस स्थिति को देखते हुए, हमने फैसला किया है कि कोई भी व्यक्ति जो मास्क पहने हुए नहीं है, उसे ईंधन खरीदने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "यह ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों के लिए एक अच्छा कदम होगा क्योंकि यह ग्राहकों को हर समय मास्क पहनने के लिए मजबूर करेगा।"
देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर पेट्रोल और कच्चे तेल की बिक्री में गिरावट के संबंध में, उन्होंने इसे "बुरी तरह प्रभावित" कहा, क्योंकि बिक्री में 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। बंसल ने कहा, "हम लॉकडाउन से पहले जितनी बिक्री कर रहे थे, अब हम उसका सिर्फ 10 फीसदी के करीब बेच रहे हैं। हमें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।"
दिल्ली के मयूर विहार में एक पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक को पेट्रोल खरीदने के लिए मास्क पहनने के लिए कहा गया। आकाश, जिसे मास्क नहीं पहने के कारण ईंधन देने से मना कर दिया गया था उसने कहा, "मुझे लगता है कि यह सही कदम है और मैं इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन करता हूं।"
मयूर विहार फेज -1 में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर श्रीपाल सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा, "COVID 19 (कोरोना वायरस) की स्थिति को देखते हुए, हमने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी इस अभियान का आयोजन किया है। हम इस नियम का तब तक पालन करेंगे जब तक कि यह महामारी खत्म नहीं हो जाती।"