फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Petrol and diesel Cars will be costly to increase electric vehicle sale

सरकार देने वाली है बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल कारें हो सकती हैं महंगी !

Wed, 12 Dec 2018 06:47 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel Cars will be costly to increase electric vehicle sale
पेट्रोल कीमत

केन्द्र सरकार पेट्रोल और डीजल कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिद्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल वाहनों पर अतिरिक्त सेस लगा सकती है। सरकार की योजना है कि इससे जो पैसा मिलेगा वह इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


ईटी की खबर के मुताबिक सरकार चाहती है कि प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर लगाम कसी जाए। इसके लिए सरकार दोनों तरह के वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की योजना बना रही है। इस कदम से न केवल सभी इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों को सीधे सब्सिडी देने में मदद मिलेगी, साथ ही इलैक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन निर्माताओं को भी वाहन निर्माण में मददद मिलेगी।
विज्ञापन


फिलहाल सरकार 2.6 लाख से ज्यादा वाहनों को फेम स्कीम (फास्टर एडोप्शन एंड मैन्यूफेक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल्स) के तहत प्रोत्साहित कर कर चुकी है। इसका फायदा यह हुआ है कि सरकार अभी तक 37 मिलियन लीटर तेल बचा चुकी है। फेम वेबसाइट के मुताबिक अभी तक सरकार 305 करोड़ बतौर सब्सिडी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार छोटे इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 7500 रुप और इलेक्ट्रिक बसों पर 1 करोड़ की सब्सिडी दे रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि कारों पर दो हजार से ढाई हजार रुपए और दो पहिया वाहनों पर 300 पर अतिरिक्त सेस लगा सकती है। हालंकि इससे खरीदारों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन सरकार के सेसपूल में काफी रुपया एकत्र हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed