फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   people are waiting for their turn on dealership to buy a discounted bs 3 vehicles

कई डीलर्स के स्टॉक खत्म, बस कुछ घंटे में बिक जाएगा सबकुछ

Fri, 31 Mar 2017 04:08 PM IST
Updated Fri, 31 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
people are waiting for their turn on dealership to buy a discounted bs 3 vehicles
लाइन में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

बीएस 3 वाहनों पर लगी रोक के बाद कंपनियों ने 31 मार्च तक अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए जो छूट स्कीम दी वह सार्थक साबित हुई। एक ही दिन में कंपनियों ने अपना आधे से ज्यादा स्टॉक खत्म कर दिया। आज के अखबारों में हीरो ने 12 हजार 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ मुफ्त इंश्योरेंस की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर होंडा टू व्हीलर्स ने अपनी कुछ मोटरसाइकिलों पर 22 हजार रुपये तक की एक छूट दी है। 

विज्ञापन


होंडा के पास अब एक्टिवा स्कूटर या कोई और स्कूटर बिक्री के लिए नहीं बचा है ऐसा अखबार में छपे कंपनी के दिए गए एडवरटीजमेंट से पता चलता है। अब आपको होंडा की सिर्फ नवी, ड्रीम युगा, सीबी शाइन और 250 आर मोटरसाइकिलें ही मिलेंगी। इसके अलावा कंपनी के पास कोई भी स्कूटर नहीं बचा है। 
विज्ञापन


वहीं हीरो के पास अभी आपको ड्यूट सुपर स्पलेंडर 125 सीसी, ग्लैमर और न्यू माइस्‍ट्रो एज बचा हुआ है। इसके अलावा कंपनी अपने किसी और वाहन पर डिस्काउंट नहीं दे रही है ऐसा इसके दिए गए एड से पता चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीएस 3 वाहनों की बिक्री पर 31 मार्च के बाद रोक लगा दी है। 1 अप्रैल के बाद कंपनियां अपने बीएस3 वाले वाहनों को नहीं बेच सकतीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित होंडा व हीरो हुए थे क्योंकि इनके पास सबसे ज्यादा इंवेंटरी बची हुई थी। 


लगभग 9 लाख वाहनों को बेचने के लिए हर कंपनी ने अपने डीलर्स को पूरी छूट दी है कि वो अपने हिसाब से फैसला लेकर पुराने वाहनों को जितना बेच सकते हैं 31 मार्च तक बेच लें। इस समय लगभग हर कंपनी के डीलर कुछ न कुछ डिस्काउंट अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक सुबह से ही लोग कई डीलरशिप पर लाइन लगाकर खड़े हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed