फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pay Rs 999 and take home hero motocorp scooters all you need to know

सिर्फ 999 रुपये देकर ले जाओ इस कंपनी का कोई भी स्कूटर, बस करना होगा यह काम

Tue, 27 Aug 2019 02:01 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 27 Aug 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Pay Rs 999 and take home hero motocorp scooters all you need to know
Hero motocorp offers on scooters - फोटो : hero motocorp

अगस्त महीने में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) अपने ग्राहकों के लिए “हीरो स्कूटर्स महा कार्निवल” के नाम से अपने सभी स्कूटर्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर में ग्राहकों डिस्काउंट, लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

महज 999 रुपये में जाओ स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प ने “हीरो स्कूटर्स महा कार्निवल” में ग्राहकों के लिए कम डाउन पेमेंट का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहक सिर्फ 999 रुपये की कम डाउन पेमेंट देकर अपने पसंदीदा स्कूटर को खरीद सकता है। और बाकी बची पेमेंट को आसान EMI में चुका सकता है। इसके अलावा कंपनी ने 6.99 का कम इंटरेस्ट रेट भी रखा है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए भी डिस्काउंट

देश में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है ऐसे में इस मौके पर कंपनी ने शिक्षकों के लिए भी 2500 रुपये का विशेष लाभ मिलेगा। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आपको सीधा हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन

पेटीएम से बुक करने पर मिलेंगे फायदे

यदि आप हीरो के किसी भी स्कूटर को पेटीएम से बुक करते हैं तो आपको 8500 रुपये के डिस्काउंट वाउचर मिलेंगे जिन्हें आप अलग-अलग जगहों पर चला सकते हैं। डिस्काउंट वाउचर की जानकारी आपको पेटीएम वेबसाइट पर मिल जाएगी।

एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस

इतना ही नहीं कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 4000 रुपये स्पेशल एक्सचेंज बेनेफिट या 2000 रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट ऑफर भी पेश किया है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं। ऑफर केवल 31 अगस्त तक ही वेलिड है। किसी भी ऑफर्स भी पूरी जानकारी लिए बिना कोई भी कोई सौदा न करें। आप वही मॉडल चुनें जो आपको पसंद हो। क्योंकि डीलरशिप वाले अक्सर उस मॉडल ज्यादा बेचने की सोचते हैं जिनकी मांग ज्यादा नहीं होती। हमारा उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी देना है।
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed