Yamaha की बाइक्स और स्कूटर्स पर 8000 रुपये से ज्यादा की बचत का मौका
लगता है इस दिवाली ग्राहकों की चांदी होने वाली है, खासतौर पर ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर्स लेकर आई हैं। यामाहा ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर्स पेश किये हैं जिसके तहत अब ग्राहकों को बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा..
4,999 रुपये में बाइक और स्कूटर खरीदने का मौका
यामाहा ने ग्राहकों के लिए कम डाउन पेमेंट का ऑफर पेश किया है। महज 4,999 रुपये देकर स्कूटर और बाइक (सिलेक्टेड मॉडल) घर ले जा सकते हैं। पेमेंट और EMI के लिए आप सीधा यामाहा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं
अन्य ऑफर्स
इसके अलावा कंपनी महज 6.9 फीसदी ब्याज दर का ऑफर भी दे रही है। इतना ही नहीं यामाहा की बाइक और स्कूटर की खरीद पर ग्राहक 8280 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। ये सभी ऑफर्स 31 अक्टूबर तक ही मान्य हैं। इसके अलावा Paytm mall से खरीदने पर ग्राहकों को 7 हजार रुपये तक के फायदे मिलेंगे।
क्या यह सही डील होगी?
अगर आप यामाहा की बाइक या स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक दम सही मौका है आपके लिए, एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे अच्छी डील फिर शायद आगे न मिले, क्योकिं मंदी की वजह से ये सभी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कम डाउन पेमेंट और कम ब्याज दर से आप काफी पैसे बचा सकते हैं...