फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pay Rs 3999 and take home hero motocorp splendor plus all need to know

धनतेरस पर सिर्फ 3999 रुपये देकर घर ले जाओ Hero Splendor plus

Fri, 25 Oct 2019 09:24 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 25 Oct 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Pay Rs 3999 and take home hero motocorp splendor plus all need to know
Hero motocorp offers on splendor plus - फोटो : Amar Ujala

इस फेस्टिव सीजन में खरीदारी करना काफी फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योकिं हर तरफ आपको अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। अगर आप इस धनतेरस एक नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद होगा, क्योंकि कई सारे ऑफर्स आपको मिलेंगे, इस समय हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Splendor plus पर शानदार ऑफर दे रही है, आइये जानते हैं...

विज्ञापन

सिर्फ 3999 रुपये देकर घर ले जाओ बाइक

अगर आप हीरो की Splendor plus खरीदने की सोच रहे हैं तो इस बाइक पर 5000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट आपको मिल जायेंगे। इसके अलावा 2000 रुपये तक के कैश बेनिफिट का भी लाभ आपको मिलेगा। इसके अलावा 6.99 फीसदी की दर से कम ब्याज दर का भी आपको फायदा मिलेगा। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 1500 रुपये तक नकद लाभ भी मिलेगा। और सबसे खास बात Splendor plus खरीदने के लिए आपको सिर्फ 3999 रुपये की कम डाउनपेमेंट देनी होगी जिसके बाद आप इस बाइक को घर ले जा सकेंगे, और बाकी की बची रकम को आप आसान EMI में चुका सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Paytm फायदे

इसके अलाबा Paytm से भुगतान करने पर आपको 10,000 रुपये तक के बेनिफिट मिलेंगे, साथ ही 21,00 रुपये के अतिरिक्त बेनिफिट भी मिलेंगे। इसके अलावा EMI का नकद भुगतान भी उपलब्ध है जिसकी अधिक जानकारी आपको Paytm पर मिल जायेगी।

विज्ञापन

हीरो Splendor plus के फीचर्स और कीमत

इस बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है जो 8.36bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा नहीं है। बाइक की कीमत 52 हजार रुपये से शुरू होती है। Splendor plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, और अब इन ऑफर्स के साथ इसकी बिक्री बढ़ने की भी सम्भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed