फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pay 7999 and take home Yamaha FZS here is low down payment offer

सिर्फ 7999 रुपये में घर ले जाओ Yamaha FZS, जानिये ऑफर्स

Tue, 30 Apr 2019 11:38 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 30 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Pay 7999 and take home Yamaha FZS here is low down payment offer
Yamaha
एक जमाना था जब बाइक या स्कूटर खरीदना भी हर किसी के लिए आसान नहीं था, लेकिन आज आजकल कंपनियां अपनी सेल को बढ़ाने के लिए नये नये ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। यामाहा ने भी अपनी नई स्पोर्टी बाइक FZS-FI पर एक बेहद खास ऑफर पेश किया है, जिसकी बाद इस बाइक को खरीदना अब ज्यादा आसान हो चुका है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

 
 

 

FZS-FI पर मिलने वाले ऑफर्स

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                यामाहा ने इस बाइक पर के खास ऑफर की पेशकश की है जिसके तहत सिर्फ 7999 रुपये देकर आप इस बाइक को घर ले जा सकते हैं। साथ ही बाकी की रकम आप आसान EMI में चुका सकते हैं। बाइक के साथ कंपनी एक नया हेलमेट आपको फ्री देगी जिसकी कीमत 1795 रुपये है। ध्यान रहे यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और कलर

Yamaha FZ-S की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 97,680 रुपये है। यह बाइक मैट ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और ग्रे एंड साइऐन ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कलर का चुनाव कर सकते हैं। लुक्स और डिजाइन के मामले में यह बाइक बेहद स्पोर्टी है। यामाहा की FZ सीरिज अपने चौड़े टायर्स के लिए फेमस है, जोकि रोड पर बेहतर ग्रिप देती है।
 
 
विज्ञापन

  FZS-FI इंजन डिटेल्स

इंजन की बात करें तो FZS-FI में 149cc का एयरकूल्ड, 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व इंजन लगा है जो 13.2PS की पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है। इसके फ्रंट में ABS और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा है। बाइक का वजन 137 किलोग्राम है। बाइक की परफॉरमेंस अपने सेगमेंट में बेस्ट मानी जाती है। FZS का सीधा मुकाबला TVS की अपाचे,  होंडा की X Blade से होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed