फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Passenger vehicle sales increased in June

खुशखबर: जून में यात्री वाहनों की बिक्री बढ़कर 2,31,633 इकाई पर

Thu, 15 Jul 2021 06:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Jul 2021 06:09 AM IST
सार

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2021-22) में डीलरों के लिए 6,46,272 यात्री वाहन रवाना किए गए जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 1,53,734 थी।
 

विज्ञापन
Passenger vehicle sales increased in June
कार शोरूम... - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल की तुलना में इस साल जून में बढ़कर 2,31,633 इकाई हो गई। कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों की वजह से बाजार के प्रभावित होने के साथ जून 2020 में यह आंकड़ा 1,05,617 इकाई रहा था।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, कंपनियों से डीलरों के लिए रवाना किए जाने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या पिछले महीने 10,55,777 थी जबकि जून 2020 में यह संख्या 10,14,827 थी।
विज्ञापन


हालांकि पिछले महीने तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री घटकर 9,397 हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 10,300 इकाई थी।

सियाम ने बताया कि जून, 2020 में 11,30,744 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने (जून 2021) सभी श्रेणियों में कुल बिक्री बढ़कर 12,96,807 इकाई हो गई।

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2021-22) में डीलरों के लिए 6,46,272 यात्री वाहन रवाना किए गए जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 1,53,734 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, पहली तिमाही में कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 24,03,591 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12,94,509 इकाई थी।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 1,05,800 इकाई रही, जो 2020-21 की इसी अवधि में 31,636 इकाई थी।

इसी तरह, 2020-21 की पहली तिमाही में 12,760 इकाइयों की तुलना में इस वित्त वर्ष में तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 24,376 इकाई हो गई।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सभी श्रेणियों में बिक्री बढ़कर 31,80,039 इकाई हो गयी जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 14,92,612 इकाई थी।

सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने बिक्री के आंकड़े को लेकर कहा कि कई मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को चिकित्सा उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए इस अवधि (अप्रैल-जून 2021) में अपने विनिर्माण संयंत्रों को बंद करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वाहन निर्माताओं ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने, स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद देने और स्थानीय समुदायों की सहायता करने में भी योगदान दिया।


सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि महामारी की पहली लहर के साथ देश भर में लगे लॉकडाउन के कारण पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान घरेलू बिक्री में गिरावट आई थी।

उन्होंने कहा कि इस साल भी, पहली तिमाही में कोविड-19 की दूसरी लहर के असर के कारण बिक्री में कमी (पहले की तुलना में) दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed