फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   passenger vehicle retail sales in january 2020 down by 4.6 percent FADA reports

पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री जनवरी में 5 फीसदी कम हुई: FADA की रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2020 02:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2020 02:31 PM IST
सार

ऑटोमोबाइल डीलरों के अखिल भारतीय संगठन फाडा के मुताबिक जनवरी में पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री में कमी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
passenger vehicle retail sales in january 2020 down by 4.6 percent FADA reports
कार बिक्री - फोटो : Social Media

विस्तार

Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री 4.61 फीसदी घटकर 2,90,879 यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल 2019 की जनवरी में पैसेंजर गाड़ियों की कुल खुदरा बिक्री 3,04,929 वाहन रही थी। 
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) देशभर के 1,432 Regional Transport Office (RTO) (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों) में से 1,223 कार्यालयों में पंजीकृत वाहनों के आंकड़े जुटाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षागत महीने में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में भी 8.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2020 में कुल 12,67,366 दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री हुई जबकि जनवरी 2019 में यह 13,89,951 वाहन रही थीं। 
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई। जनवरी 2020 में यह 9.17 प्रतिशत बढ़कर 63,514 वाहन रही जबकि जनवरी 2019 में यह 58,178 वाहन रही थी। 

जनवरी में कमर्शियल गाड़ियों (वाणिज्यिक वाहनों) की भी खुदरा बिक्री घटी है। यह 6.89 फीसदी घटकर 82,187 वाहन रही। जनवरी 2019 में इनकी खुदरा बिक्री 88,271 वाहन थी। 

विविध श्रेणियों में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री जनवरी में 7.17 प्रतिशत घटकर 17,50,116 वाहन रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 18,85,253 वाहन थी। 

फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने एक बयान में कहा, "जनवरी में भी वाहनों की बिक्री में गिरावट जारी रही है। तिपहिया वाहनों को छोड़कर अधिकतर ग्राहकों ने अपने वाहन खरीदने का अंतिम निर्णय नहीं लिया। BS4 (भारत स्टेज-4) से BS6 (भारत स्टेज-6) में बदलाव भी ग्राहकों के फैसले लेने में देरी की एक प्रमुख वजह है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed