फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   passenger vehicle retail sales february 2020 FADA car sales figures february 2020 India

पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री 1.17 फीसदी घटी, लेकिन अन्य श्रेणियों में हुआ सुधार: FADA की रिपोर्ट

Thu, 12 Mar 2020 07:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 07:25 PM IST
सार

Federation of Automobile Dealers Associations (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री फरवरी में 1.17 फीसदी घट गई है। हालांकि कई अन्य श्रेणियों में बिक्री में सुधार दर्ज की गई है। फाडा ऑटोमोबाइल डीलरों का सबसे उच्च संगठन है।

विज्ञापन
passenger vehicle retail sales february 2020 FADA car sales figures february 2020 India
कार बिक्री - फोटो : Social Media

विस्तार

पैसेंजर वाहनों की बिक्री घटी
विज्ञापन

फाडा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गाड़ियों के पंजीकरण के आधार पर पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री फरवरी में 2,26,271 यूनिट्स हो गई हैं। जबकि पिछले साल फरवरी में यात्री वाहन की खुदरा बिक्री 2,28,959 यूनिट्स थी। 

दोपहिया वाहनों की सेल्स बढ़ी
टू-व्हीलर गाड़ियों के श्रेणी की बात करें तो इस साल फरवरी में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 12,85,398 यूनिट्स रही। वहीं बीते साल इसी अवधि में 12,66,163 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी फरवरी 2019 के मुकाबले फरवरी 2020 में 1.52 फीसदी बिक्री बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री बढ़ी
फाडा ने बताया कि इस दौरान कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2019 में 82,129 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि फरवरी 2020 में 92,805 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस श्रेणी में 13 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

तिपहिया गाड़ियों की बिक्री में इजाफा
थ्री-व्हीलर श्रेणी की गाड़ियों की बात करें तो तिपहिया वाहनों की बिक्री में 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। फरवरी 2020 में 65,752 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं बीते साल फरवरी में 54,474 यूनिट्स बेची गई थी। इस श्रेणी में 20.7 फीसद का इजाफा हुआ है। ट्रैक्टर की बिक्री में 13.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

कुल बिक्री बढ़ी
सभी श्रेणियों में कुल वाहनों की बिक्री फरवरी 2020 में 17,11,711 इकाई रही, जबकि फरवरी 2019 में इसी अवधि में 16,68,268 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जो कि 2.60 फीसद ज्यादा है। 

फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज ने कहा कि फरवरी का महीना ज्यादातर श्रेणियों के लिए सकारात्मक रहा है, क्योंकि ऑटो डीलर अपने बीएस-4 स्टॉक को खत्म करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि खुदरा बिक्री में ग्रामीण इलाकों से तेजी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed